विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस स्कूटर की कीमत है 9.40 लाख रुपये, जानिये किसने किया डिजाइन

By ankit.dubeyEdited By:
Updated: Tue, 25 Oct 2016 11:15 AM (IST)

भारत की सड़कों पर करोड़ों की कार और लाखों रुपये की इंपोर्टेड बाइक्स के बाद महंगे डिजायनर स्कूएटर को उतारने की बारी है

News Article Hero Image

नई दिल्ली: भारत की सड़कों पर करोड़ों की कार और लाखों रुपये की इंपोर्टेड बाइक्स के बाद महंगे डिजायनर स्कूटर को उतारने की बारी है। इटली की कंपनी पियाजियो ने भारत में अपनी 70वीं सालगिरह के मौके पर वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन स्कूटर पेश किया है। इसकी कीमत 9.40 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है। यह स्कूर भारत के सबसे महंगे स्कूटरों में शुमार होगा।

पियाजियो वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन को 25 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन इसे आगे के लिये टाल दिया गया है। इस स्कूटर की इतनी महंगी कीमत इसलिये है, क्योंकि कंपनी ने इसके लिये मशहूर प्रीमियम फैशन ब्रांड एम्पोरियो अरमानी के साथ करार किया है। जो इसे लग्ज़री स्कूटर की कैटेगरी में लाता है। यह पहला ऐसा स्कूटर है जिसे ऑटोमोबाइल डिजाइनर के साथ फैशनडिजाइनर ने भी डिजाइन किया है।

वेस्पा 946 सिंगल-सीटर स्कूटर विंटेज फील देता है। लेकिन इसमें कई हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे। इस स्कूटर में ट्रेडमार्क अरमानी का सिग्नेचर दिया गया है। साथ ही इस स्कूटर का प्रीमियम डिजाइन दूसरे स्कूटरों से अलग है। यह स्कूटर भारत में नहीं बनाया जायेगा। कंपनी इसे सीधे इंपोर्ट कर भारत लाकर बेचेगी।

फीचर्स:-
- इसके हैडलैंप्स पर अरमानी का लोगो दिया गया है। साथ ही सैटिन फिनिश भी दिया गया है।
- इसकी सीट अरमानी एडिशन है और ब्राउन लेदर से सिली हुई है।
- इसमें इलेक्ट्रॉनिक ड्राइविंग कंट्रोल्स लगाए गए हैं। इसमें मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मौजूद है।
- बेहतर परफॉर्मेंस के लिये इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है।
- एलईडी टेल लैंप्स, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और ऐंटी स्लिप रेग्यूलेटर दिया गया है।
- इसके अलावा इसमें 220mm डबल डिस्क, टू चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम और 12 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:- आखिर क्यों हटाये गए साइरस मिस्त्री, अब आगे क्या होगा?

इंजन:-
- वेस्पा 946 अरमानी एडिशन में 125cc का इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 11.9ps की पावर के साथ 10nm का टार्क जनरेट करेगा।
- इसमें 8.5 लीटर का फ्यूल टैंक है।
- इसकी टॉप स्पीड 93kmph है।

इसे भी पढ़ें:- 9 नवंबर को आ रही हैं ये हवा से बात करने वाली मर्सिडीज़ कारें, जानें कीमत