विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने ब्लेड से काट लिया नस, बोली-जल्दी शादी करो

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sat, 29 Apr 2017 11:19 PM (IST)

प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर बैठी प्रेमिका ने उसके घर पहुंचकर अपने हाथ का नस काट लिया। उसकी एक ही जिद है कि जल्द मुझसे शादी कर लो।

प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने ब्लेड से काट लिया नस, बोली-जल्दी शादी करो
प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने ब्लेड से काट लिया नस, बोली-जल्दी शादी करो

दरभंगा [जेएनएन]। प्रेमी ने शादी करने का वादा किया लेकिन बार-बार मुकरता रहा। वजह ये है कि दोनों की जाति अलग है और परिवारवाले शादी करने को तैयार नहीं हैं। लड़की की जिद है कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। अपनी इस जिद को लेकर वह प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने हाथ का नस काट लिया। 

जिले के रैयाम थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक लड़की ने शादी को लेकर प्रेमी के घर जमकर हंगामा किया। लड़का किसी और जाति का है, लेकिन लड़की उससे ही शादी करने की जिद कर रही थी। लड़के के परिजनों ने जब लड़की को मना किया तो हाथ काट का नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। 

घटना की सूचना मिलते ही रैयाम थानाध्यक्ष पवन कुमार वहां दल-बल के साथ पहुंचे और प्रेमी-प्रेमिका को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचे और अस्पताल में जख्मी युवती का इलाज करवाया। शादी करने की जिद के कारण दोनों के परिजन और रैयाम पुलिस परेशान हैं।

बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम प्रेमिका प्रेमी के घर जा पहुंची तथा प्रेमी के परिजनों से शादी करने की जिद करने लगी। मामला गांव का होने की वजह से परिजन भी परेशान हो गए।

बताया जाता है कि दोनों में पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। यह पहला मौका नहीं था कि प्रेमिका प्रेमी के घर आयी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले भी लड़की भाग आई थी और शादी की जिद करने लगी थी तो लड़का के परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों को बुलाया और लड़की को उन्हें सौंप दिया।

लड़का कुछ दिनों पहले ही अपनी नौकरी से वापस आया था और इसी बीच जैसे ही लड़की को पता चला वह अपना घर-बार छोड़कर लड़के के घर आ गई और शादी की जिद करने लगी, परिजनों के समझाने पर उसने अपने कलाई का नस काट लिया।

लड़की ने ब्लेड से हाथ को कई जगह काट कर जख्म बना लिया है उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वह अपने पिता के घर नहीं जाना चाहती, अपने प्रेमी के घर ही रहना चाहती है और उसी से शादी करना चाहती है।  पुलिस ने उसे समझाया लेकिन वह किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।