विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दबंगों ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वॉट्सएप पर कर दिया वायरल

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Wed, 22 Mar 2017 11:03 PM (IST)

दबंगों ने हथियार दिखाकर एक महिला से गैंगरेप किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने एफआइआर कर पुलिस से गुहार लगाई।

दबंगों ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वॉट्सएप पर कर दिया वायरल
दबंगों ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वॉट्सएप पर कर दिया वायरल

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। लखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से शस्त्र के बल पर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदों ने उसका वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया है।

सोमवार शाम महिला अरहर के खेत के पास घास काटने गई थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाए पांच लोगों ने ने मुंह पर गमछा रखकर कब्जे में ले लिया। फिर मुंह बांधकर और हथियार का भय दिखा बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला संग की गई दरिंदगी का वीडियो तैयार कर लिया। वहां से निकलने के बाद उसे वाट्स एप पर वायरल कर दिया। 
घटना की बाबत मंगलवार को पीडि़ता ने लखौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरवा गांव निवासी दयानंद सहनी, नंदकिशोर सहनी, कृष्णा सहनी, दीपक सहनी व गौकरण सहनी को आरोपित किया है।
कहा कि दरिंदों ने 50 से 100 लोगों के सेलफोन पर उक्त वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
कहा डीएसपी, मोतिहारी ने-
महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है। जल्द ही दोषी लोगों की गिरफ्तारी होगी। ससमय जांच प्रक्रिया पूरी कर सजा दिलाई जाएगी। 
पंकज रावत, डीएसपी, मोतिहारी ( पू. चंपारण)