Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावधान! यह है खूबसूरत लड़कियों का गैंग, लिफ्ट मांग युवकों का करतीं ये हाल

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2016 10:33 PM (IST)

    बिहार के गया में खूबसूरत लड़कियां लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक लूट रही हैं। ऐसी दो घटनाएं प्रकाश में आइ हैं। लूटे गए दोनों युवक हजारीबाग (झारखंड) के हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गया [जेएनएन]। बिहार के गया में खूबसूरत लड़कियों का गैंग ऑपरेट कर रहा है। यह गैंग युवकों से लिफ्ट मांग कर उन्हें मनचही जगह ले जा रही हैं। वहां पहले से मौजूद उनके दोस्त बाइक लूट ले रहे हैं। ऐसी दो घटनाएं होने से पुलिस सकते में है। घटना के शिकार बने बाइक सवार युवक हजारीबाग (झारखंड) के रॉकी खां और अमित कुमार सिंह हैं।

    जानकारी के अनुसार गया के बाराचट्टी में सोमवार को बाइक सवार दो युवकों को अलग-अलग लड़कियों ने रोका। उन्होंने युवकों से लिफ्ट लेकर उन्हें बाराचट्टी की ओर ले गईं। बाइक जैसे ही जयगीर मोड के पास पहुंची, लड़कियों ने पास में ही घर होने की बात कहकर गाड़ी मुड़वा दिया। ठीक इसी समय पहले से झाड़ी में बैठे युवकों ने दोनों बाइक सवारों केा पकड़कर पीटा तथा बाइक व अन्य सामान लूट लिए।

    शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हा परेशान

    घटना की जानकारी मिलने के बाद देर शाम तक पुलिस ने जयगीर से दोनों लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए कुछ सामान मिले, लेकिन बाइक का पता नहीं चला।

    बार गर्ल्स संग डांस के लिए जाने जाते ये MLA, जानिए इनका नया कारनामा

    एक ही दिन दो लड़कियों द्वारा बाइक लूट की वारदातों को अंजाम देने के कारण चर्चा में है। हालांकि, पुलिस ने इससे इंकार किया है।