विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AMAZING : सड़क पर फेंक गए नोटों भरा बोरा, घंटों मची रही लूट की होड़

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 10:25 PM (IST)

बिहार के गोपालगंज में कुछ लोग एक कार से आए और सड़क पर पुराने प्रतिबंधित नोटों से भरा बोरा फेंक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोपालगंज [जेएनएन]। नोटबंदी का आफ्टर इफेक्ट यह भी है। एक तेज रफ्तारगाड़ी हजार-पांच सौ के नोटों से भरा बड़ा बोरा सड़क किनारे फेंककर भाग गई। इसके बाद वहां लोगों में नोट लूटने की होड़ मच गई। इस कारण ट्रैफिक जाम हो गया। घटना गुरुवार शाम गोपालगंज के राजापट्टी कोठी पथ पर भगवानपुर बाजार के समीप हुई।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर बाजार में सड़क पर एक कार पर सवार लोगों ने पुराने नोटों से भरा बोरा सड़क किनारे फेंक दिया मौके पर जुटे लोगों ने जब बोरा खोला तो उसमें 1000-500 के पुराने नोट थे। खबर फैली तो नोटों की लूट मच गई।

पूर्व मंत्री की बेटी के प्यार और धोखे की कहानी में नया मोड़, बेडरूम की तस्वीरें मिलीं

दो घंटे तक नोट लूट का खेल चलता रहा। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण स्थापित किया। पुलिस ने केवल 30 हजार रुपये के पुराने नोट बरामद किए। शेष लाखों रुपये लोग लूट ले गए।

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी बैंकों को पुराने नोट लेकर आने वाले लोगों से पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है। पुराना नोट जमा करने का आज अंतिम दिन है। किसी भी हालत में काले धन को पकड़ा जाएगा।

आशा रंजन को दुबई से आया फोन, शहाबुद्दीन के खिलाफ केस वापस लो, वर्ना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।