विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिस्तर पर आराम फरमाता मिला अजगर ...जानिए क्या हुआ आगे

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sun, 28 Aug 2016 11:22 PM (IST)

कटिहार के कुरसेला स्थित बाबू टोला गांव में बीती रात एक परिवार के बेड पर मोटा अगजर आराम फरमाता मिला। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह वहां से भगा दिया।

बिस्तर पर आराम फरमाता मिला अजगर ...जानिए क्या हुआ आगे
बिस्तर पर आराम फरमाता मिला अजगर ...जानिए क्या हुआ आगे

पटना [वेब डेस्क]। बाढ़ का एक साइड इफेक्ट यह भी है। कटिहार के बाढ़ प्रभावित कुरसेला प्रखंड स्थित बालू टोला गांव में बीती रात एक परिवार सोने के लिए बेड पर गया तो वहां एक अजगर सांप आराम फरमाता मिला। सांप को बेड पर देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उनके शोर पर जुटे लोगों ने अजगर को हटाया।
जानकारी के अनुसार बालू टोला गांव में गंगा नदी के कारण बाढ़ आई हुई है। बाढ़ के कारण अर्जुन सहनी बांस के बने मचान पर बेड बना परिवार के साथ रहने को मजबूर हैं। शुक्रवार की रात जैसे ही वे वहां गए एक मोटा अजगर सांप सोया मिला। अर्जुन सहनी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उतरकर शोर मचाया। शोर पर जुटे ग्रामीणों ने अजगर को वहां से भगाया।
पढ़ें : बाढ़ राहत केंद्रों में पहुंचे नीतीश, पीड़ितों से कहा-सरकार आपके साथ

विदित हो कि बाढ़ केे कारण इलाके में तरह-तरह के जीव-जंतु निकल रहे हैं। इनसे लोग परेशान हैं। इलाके में कई लोग सर्पदंश के भी शिकार हो चुके हैं। लेकिन, इतना बड़ा अजगीर मिलने की यह पहली घटना है।