विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: कोसी नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद, दो की तलाश जारी

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Wed, 15 Mar 2017 09:50 PM (IST)

खगड़िया जिले के टेढ़ीमोड़ घाट पर कोसी नदी में एक नाव के पलट गई। इस घटना में दो लोगों के श्‍व बरामद किये गये हैं। तीन लोगों की तलाश जारी है।

बिहार: कोसी नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद, दो की तलाश जारी
बिहार: कोसी नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद, दो की तलाश जारी

खगड़िया [जेएनएन]। जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत संख्या 75 के समीप टेढ़ीमोड़ घाट पर बुधवार को कोसी नदी पार करने के क्रम में एक नाव पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं और दो लाेगों की तलाश जारी है। नाव डूबने का कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है।    

जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पचहत्तर घाट पर बुधवार की दोपहर एक नाव कोसी नदी में पलट गई। नाव पर 11 लोग सवार थे। जिसमें सात सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।  जबकि दो लापता है। वहीं, खरैता निवासी दरोगी चौधरी की पुत्री रुपनी कुमारी (18) व कुपनी सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार(8)  का शव बरामद किया गया है। इसकी जानकारी चौथम थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने दी। नाव दुर्घटना का कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बच्चों के विवाद में एसिड अटैक, दो महिलाएं झुलसी            

जानकारी के अनुसार एक नाव पर सवार 11 लोग खेती-बाड़ी करके पचहत्तर दियारा से अपने-अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त नाव कोसी की तेज धारा में पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर सवार सभी लोग डूबने लगे। किसी तरह चार लोग तैरकर बाहर निकले। जबकि, स्थानीय लोगों की मदद से तीन महिलाओं को गंभीर स्थिति में नदी से बाहर निकाला जा सका। दो अभी भी लापता है। लापता सभी लोग खरैता गांव के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया एसडीपीओ रामानंद सागर, चौथम सीओ निशांत कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, एसआई  योगेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि लापता लोगों में खरैता निवासी रामोतार चौधरी की पत्नी सुनीता देवी (35) व  रमेश चौधरी की पुत्री सावित्री कुमारी(12) शामिल है। 

वहीं, गंभीर अवस्था में खरैता निवासी उर्मिला देवी, प्रमीला देवी व राजकुमारी देवी को स्थानीय लोगों के प्रयास से पीएचसी चौथम इलाज के लिए भेजा गया है। लापता लोगों की खोज में एसडीआरएफ की टीम खगड़िया से भेजी गई है।

इधर, एसपी अनिल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 11 लोगों को लेकर कोसी नदी पार कर रही एक छोटी नाव डूबी है। घटना में दो लोग लापता हैं। 

यह भी पढ़ें: नौवीं के छात्र नहीं जानते वृत्त व व्यास में अंतर