Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां के गहने बेच खरीदी पिस्तौल, पत्नी को मौत के घाट उतारा

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:55 PM (IST)

    एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की सजा देने की बात सोची और उसने इसके लिए अपनी मां के गहने बेच डाले और एक रिवॉल्वर खरीद लिया। प्रेमी के साथ देखते ...और पढ़ें

    मां के गहने बेच खरीदी पिस्तौल, पत्नी को मौत के घाट उतारा
    मां के गहने बेच खरीदी पिस्तौल, पत्नी को मौत के घाट उतारा

    पटना [जेएनएन]। मधेपुरा जिले के टेरही गांव में शनिवार को एक पति ने पत्नी को अवैध संबंध की सजा देने की प्लानिंग की और उसने अपनी मां के गहने बेच डाले, गहने बेचकर उसने हथियार खरीदा और पत्नी को गोली मार दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध होने के चलते अकसर दोनों में विवाद होता था।

    मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सिंटू सुखासन गांव का रहने वाला है। सिंटू अपनी पत्नी पूनम के साथ सुसराल गया था। रात में अचानक पत्नी उठकर घर से बाहर चली गई। धीरे से उसका पति भी उसके पीछे चला गया। थोड़ी दूर जाकर वह छिप गया।

    यह भी पढ़ें: शराब कारोबार का विरोध करने पर छात्र को मिली खौफनाक मौत

    थोड़ी देर रुकने के बाद आरोपी को लगा कि पत्नी प्रेमी के साथ है। फिर उसने गोली चला दी। गोली लगने के बाद पत्नी गिर पड़ी। पत्नी को जिंदा देख आरोपी डर गया इसके बाद उसने कई और गोली मार दी।

    सुबह लोगों को इस घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों ने शक के आधार पर आरोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन साल पूर्व सिंटू के साथ पूनम का शादी हुई थी, शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर कलह होता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चारा घोटाले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की CBI की याचिका

    पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी जोगबनी निवासी सरवन कुमार से प्रेम करती थी। वह बार-बार पूनम से मोबाइल पर बात करता था। इसलिए सरवन की हत्या करने की उसने योजना बनाई।

    उसने मां के जेवर और कुछ रुपये चुराकर देसी पिस्टल खरीदा। शुक्रवार की रात वह ससुराल टेरही में अपनी पत्नी के साथ था। रात के 3:00 बजे पत्नी उठ कर घर से बाहर चली गयी। पीछा करने पर घर से थोड़ी ही दूर पुलिया के पास उसे लगा कि उसकी पत्नी सरवन के साथ है।

    यह भी पढ़ें: गरीबों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा है धर्म परिवर्तन

    सरवन कुमार को मारने के लिए उसने गोली चलायी लेकिन पत्नी को ही गोली लग गयी। पत्नी के जिंदा रहने पर सबको पता लगने के डर से उसने पत्नी को पांच गोली और मार दी और चुपचाप घर में आकर सो गया।

    शनिवार की सुबह जब पूनम के भाई चंदन ने घर से थोड़ी दूर अपनी बहन को जमीन पर पड़ा देखा। करीब जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शक के आधार सिंटू को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी विकास कुमार ने घटना की जानकारी ली।

    यह भी पढ़ें: बिहार के छौड़ादानो में रची गई थी घोड़ासहन ट्रैक कांड की साजिश

    इंस्पेक्टर रमेशचंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर देसी पिस्टल, दो मैग्जीन, पांच खोखे और एक कारतूस बरामद किये गये हैं। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।