विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: मधुबनी में सवारी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Wed, 15 Mar 2017 09:49 PM (IST)

मधुबनी जिले के रहिका थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एक बस के पलट जाने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बिहार: मधुबनी में सवारी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
बिहार: मधुबनी में सवारी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

मधुबनी [जेएनएन]। रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे मधुबनी-सौराठ मुख्य मार्ग पर पटना से जयनगर जा रही शाही तिरुपति बस पलट गई, जिससे एक दर्जन    से  ज्यादा यात्री घायल हो गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक बस संख्या (बीआर 06पीसी 5285) के चालक की लापरवाही के कारण पलट जाने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी खतरे से बाहर बताए जाते हैं।  स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसेयात्रियों को बस का शीशा तोड़कर निकाला गया।
जब तक एबुलेंस पहुंचती तब तक सभी घायलों कों रहिका बीडीओ और सीओ की गाड़ी से मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना स्थल पर रहिका थाना पुलिस, मधुबनी थाना पुलिस, सदर एसडीओ शाहीद परवेज व डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश जानकारी मिलते ही पहुंच गए।
सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का काम प्रबंध प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। घायलों को ले जाने में तीन एंबुलेंस को लगाया गया था।