विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जलजमाव से निजात की रेलवे की पहल, रेलवे अंडरब्रिज के बेस की हुई ढ़लाई

By Edited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 11:16 PM (IST)

मुंगेर के जमालपुर स्थित दौलतपुर काॅलोनी हमेशा जलजमाव की चपेट में रहता है। इस समस्या के निदान के लिए रेलवे ने वहां अंडरब्रिज बनाने की पहले की है।

जलजमाव से निजात की रेलवे की पहल, रेलवे अंडरब्रिज के बेस की हुई ढ़लाई
जलजमाव से निजात की रेलवे की पहल, रेलवे अंडरब्रिज के बेस की हुई ढ़लाई

मुंगेर [जेएनएन]। बारिश के कारण जलजमाव आम समस्या है। खासकर मुंगेर जिला के जमालपुर का दौलतपुर कालोनी हमेशा जलजमाव की चपेट में रहता है। रेलवे ने कॉलोनी वासियों की इस पीड़ा को महसूस करते हुए अंडरब्रिज बना आवागमन की समस्या का समाधान कर दिया है।

मुंगेर गंगा पुल होकर चलने वाली ट्रेनों को जमालपुर-भागलपुर रेलखंड में मिलाने के लिए दौलतपुर कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे अंडर ब्रिज बनाया गया, परंतु आरयूबी के बेस में ढ़लाई नहीं रहने से बरसात के समय काफी जलजमाव हो जाता था। इससे दौलतपुर कॉलोनी में रहने वालों को अपने कार्य से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कॉलोनी के लोगों का शहर से संपर्क भी टूट जाता था।

रेलवे ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आरयूबी 2 के बेस में ढलाई कर आवागमन सुगम बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इससे पैदल व वाहनों के प्रवेश में परेशानी नही होगी।