विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में भाजपा विधायक को जान से मारने की दी धमकी, मांगी रंगदारी

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 02 Jan 2017 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 08:38 PM (IST)

बिहार के पूर्वी चंपारण में पीएम माेदी को मुर्दाबाद लिखे पर्चे फेंके गए हैं। साथ ही एक भाजपा विधायक से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लिखे पर्चे फेंके गए हैं। पर्चों पर भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव को रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई है। जिले के चार अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से भी पर्चा फेंककर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। चर्चा है कि कि यह करतूत नक्सलियों की है।

मिली जाकनारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के तेतरिया में भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव के खिलाफ 'नवयुवक स्टेट संगठन एंड झारखंड' की तरफ से हस्तलिखित पर्चे फेंके गए हैं। पर्चों में उनसे रंगादारी मांगी गई है तथा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई है। विधायक से चार महीने पहले भी रंगदारी मांगी गई थी। पर्चों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व स्थानीय सासंद सह कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लिखे हैं।

पूर्व मंत्री की बेटी से रेप कर बनाया वीडियो, अब दे रहे हत्या की धमकी

उधर, राजेपुर थाना क्षेत्र के कदमा गांव में भाजपा के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं ओमचंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुदिश कुमार व चुल्हाई पासवान के घरों पर भी पर्चे फेंककर एक-एक लाख की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। उनसे 17 जनवरी तक एक-एक लाख रुपये पहुंचाने की बात कही गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर फेंके गए पर्चों में यह भी लिखा है कि भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव से पार्टी ने रंगदारी मांगी थी, लेकिन उन्होंने नहीं दी है। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

विधायक श्यामबाबू यादव ने बताया कि चार माह पूर्व उनसे फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी सूचना पुलिस को उस समय दी गई थी। ताजा घटना के संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष से बात कर इस दिशा में कार्रवाई का आग्रह किया है।

प्रेमिका को प्रपोज किया तो विलेन बना भाई, चाकुओं से गोदकर मार डाला

डीएसपी (पकड़ीदयाल) विजय कुमार यादव के अनुसार यह प्रथमदृष्टया किसी की शरारत लग रही है। वैसेख् पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने पर्चों पर दर्ज संगठन के नाम को नक्सली संगठन बताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।