विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर में पेंटर की गला रेतकर हत्या, JDU MLC के बेटे पर FIR

By Amit AlokEdited By:
Updated: Wed, 21 Dec 2016 10:00 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में बीती रात एक पेंटर की हत्या कर दी गई। वारदात में जदयू एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे छोटू सिंह की संलिप्तता बताई जा रही है। घटना के पीछे शराब के अवैध धंधे में अदावत है।

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। शराब के धंधे में अदावत के कारण एक अधेड़ की गला रेत व चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के संदर्भ में दर्ज एफआइआर में जदयू विधान पार्षद (एमएलसी) दिनेश प्रसाद सिंह व एक अन्य को नामजद किया गया है। घटना बीती रात की है।

जानकारी के अनुसार जिला के कांटी थाना अंतर्गत फतहपुर फरदो पुल के निकट पेंटर का काम करने वाले एक युवक सुरेश साह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बीती रात वारदात के दौरान उसे चाकूओं से भी जगह-जगह गाेद दिया। इसके बाद वे शव को फेंककर चलते बने। आज सुबह उसका शव सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला।

हर रात अपने दोस्तों को सौंप देता था पत्नी, सब नोंचते तो हंसता था हैवान पति

मृतक की पत्नी राधा देवी ने इस हत्याकांड में एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के बेटे छोटू सिंह व एक अन्य को नामजद किया है। उसके अनुसार छोटू सिंह ही देर रात उसे यह कहते हुए घर से बुलाकर ले गया था कि वह थोड़ी देर में चला आएगा। लेकिन, वह रात में नहीं लौटा। सुबह में उसका शव गांव के लोगों ने देखा।

बताया जाता है कि छाेटू सिंह शराब के अवैध धंधे में लगा था। सुरेश इसमें उसका सहयोगी था। शराब के सिंडिकेट में किसी बात पर हुई अनबन के कारण उसकी हत्या कर दी गई।

FLASHBACK 2016 : चुनौतियों ने भी कभी डगमगाने नहीं दिए सुशासन के कदम

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। घटना स्थल पर जुटे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे हैं।