यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लड़की ने सैंडल से पीटकर उतारा इश्क का भूत तो कहा - प्लीज! छोड़ दो सिस्टर
बिहारशरीफ में एक मनचले को लड़की से 'आइ लव यू' बोलना महंगा पड़ा। लड़की ने उसकी ऐसी धुनाई की कि इश्क का भूत हवा हो गया। घबराए लड़के ने उसे बहन मानने की ...और पढ़ें

नालंदा। बिहारशरीफ में एक मनचले को लड़की से 'आइ लव यू' बोलना महंगा पड़ा। लड़की ने उसकी ऐसी धुनाई की कि इश्क का भूत हवा हो गया। घबराए लड़के ने उसे बहन मानने की बात कह छोड़ देने की गुजारिश की। इसपर लड़की ने कहा कि वह किसी का भाई बनने के लायक नहीं है।
बिहारशरीफ नगर थाना के सामने मंगलवार की शाम एक लड़की एक मनचले युवक की सैंडल से जमकर धुनाई कर रही थी। इसे देख इकट्ठी भीड़ भी उसकी पिटाई करने लगी। घबराए युवक ने अचानक हाथ जोड़कर लड़की से राखी बांध भाई बनाने और माफ करने की गुहार लगाई। इससे लड़की का गुस्सा और भड़क गया। वह बोली, "तुम्हारे ऐसा लफंगा किसी का भाई बनने के लायक नहीं है।"
यह है मामला
दरअसल, दो लड़के शहर के गढ़पर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाने वाली लड़की को कुछ दिनों से छेड़ रहे थे। शुरुआत में उसने इस बात को नजरअंदाज किया। लेकिन, लड़कों की हिम्मत बढ़ती गई। मंगलवार की शाम दोनों लड़कों ने लड़की को सड़क पर घेर लिया तथा उनमें से एक ने लड़की का हाथ पकड़कर 'आई लव यू' कहा।
इतना सुनने के बाद लड़की का गुस्सा सातवें आमान पर जा चहुंचा। उसने सैंडल निकाली तो लड़कों का इश्क हवा हो गया। साथी की धुनाई होता देख दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।