Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला पर दबंगों का कहर; बाल काट कालिख पोती, अर्धनग्न कर घुमाया

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 01 Jan 2017 10:37 PM (IST)

    बिहार के नालंदा में एक अधेड़ महिला को अर्धनग्न कर सरेआम पीटा गया। इसके पहले उसके बाल मुंड दिए गए तथा चेहरे पर कालिख पोत दी गई। घटना का मुख्य आरोपी गिर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नालंदा [जेएनएन]। अधेड़ महिला को दबंगों ने सरेआम हैवानियत का शिकार बनाया। उसके बाल काट चेहरे पर कालिख पोत दी गई। फिर, लाठी-डंडे से जमकर पीटा गया। इस दौरान महिला के कपड़े इस कदर फट गए कि वह अर्धनग्न हो गई। इन दौरान भयभीत लोग मूकदर्शक बने रहे। दबंग महिला पर डायन होने तथा हत्या की सुपारी देने का आरोप लगा रहे थे। घटना नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर गांव में हुई।

    जानकारी के अनुसार गाेविंदपुर की रहने वाली एक अधेड़ महिला को गांव के ही अजय यादव और उसके सहयोगी शुक्रवार को घर से खींचकर मारपीट करते हुए ले गए। दबंग उसे गांव के स्कूल के पास ले गए। वहां नाई को बुलाकर सिर के बाल कटवा दिए, फिर मुंह पर कालिख पोतकर सरेआम पीटने लगे। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। दबंगों ने उसे इसी हालत में पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया।

    AMAZING : सड़क पर फेंक गए नोटों भरा बोरा, घंटों मची रही लूट की होड़

    घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त करा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया तथा मुख्य आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी शैफू रहमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अजय ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अजय के अनुसार महिला डायन है तथा उसने ओंदा गांव के विजय यादव को उसकी हत्या के लिए 30 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

    बिहार में जेल ब्रेक के बाद हाई अलर्ट, फांसी व उम्रकैद के पांच सजायाफ्ता फरार

    खबरें और भी