विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: भयानक अगलगी में खाक हुआ शॉपिंग मॉल, करोड़ों का नुकसान

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sun, 19 Mar 2017 11:49 PM (IST)

बिहार के नवादा में कपड़ों का एक शॉपिंग मॉल आज अगलगी में खाक हो गया। घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ।

बिहार: भयानक अगलगी में खाक हुआ शॉपिंग मॉल, करोड़ों का नुकसान
बिहार: भयानक अगलगी में खाक हुआ शॉपिंग मॉल, करोड़ों का नुकसान

पटना [जेएनएन]। बिहार के नवादा स्थित शॉपिंग मॉल 'एमके सेल्स मॉल' में आज सुबह भयानक आग लग गई। अगलगी में करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है, हालांकि प्रथमदृष्‍टया माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।

जानकारी के अनुसार नवादा के प्रजातंत्र चौक के पास स्थित कपड़े के मॉल में आग सुबह करीब तीन बजे लगी। स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं। घंटों की मशक्‍कत के बाद आग काबू में है। लेकिन, इस बीच मॉल खाक हो चुका है।

इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर अासपास के घरों को खाली करा दिया गया है। घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकाल दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  आग बुझाने के लिए मांगे पैसे, मामले की जांच करने का निर्देश