Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवती ने रोते हुए बताया, 10 दिन में 15 लोगों ने बनाये जबरन संबंध

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Fri, 13 Jan 2017 10:49 PM (IST)

    जबलपुर की एक लड़की ने अपनी दर्द भरी दास्तां पुलिस के सामने बयां करते हुए गया के सेक्स रैकेट का खुलासा किया। उसने बताया कि दस दिनोें में पंद्रह लोगों न ...और पढ़ें

    युवती ने रोते हुए बताया, 10 दिन में 15 लोगों ने बनाये जबरन संबंध
    युवती ने रोते हुए बताया, 10 दिन में 15 लोगों ने बनाये जबरन संबंध

    पटना [जेएनएन]। देह व्यापार में धकेली गई एक लड़की ने जब अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई तो सुनकर सबकी रूह सिहर गई। उसने बताया कि दस दिनों में उसे पंद्रह लोगों को सौंपा गया और सबने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वह चीखती चिल्लाती थी लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था।

    मध्य प्रदेश के जबलपुर से अगवा बीकॉम की 19 वर्षीय छात्रा से गया के एक लॉज में देह व्यापार कराने का खुलासा हुआ है। लॉज से लड़की किसी तरह भाग कर मंगलवार को बदहवास लड़की भागलपुर पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। लड़की का कहना है कि 10 में उसे 15 लोगों को सौंपा गया, सबने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

    उसने बताया कि वह जबलपुर के एचबी कॉलेज में पढ़ती है और विजयनगर एरिया के अहिंसा चौक, एसबीआई कॉलोनी में रहती है। उसके पिता की जबलपुर के शिवनगर बलदेव बाग इलाके में चाय-नाश्ते की दुकान है।

    यह भी पढ़ें: रेप को लेकर छात्राओं से पूछे थे गंदे सवाल, अब कहा - मेरी मानसिकता गलत नहीं

    पीड़ित लड़की के मुताबिक, 30 दिसंबर को वह घर से बाजार डॉक्यूमेंट्स जेरोक्स कराने निकली थी, इसी दौरान वैन में सवार कुछ लड़के जिनमें एक का नाम खान, दूसरे का नाम शहनवाज और तीसरे का नाम अली था उन्होंने उसे किडनैप कर लिया।

    जबलपुर से उसे ट्रेन से एक जनवरी को गया लाया गया और उसे एक लॉज में रखा गया। लॉज बीच बाजार में था और वहां किसी तरह का नेम प्लेट नहीं लगा हुआ था। उसने खुलासा किया कि उसे गया के जिस लॉज में रखा गया था, वहां और 12 लड़कियों को रखा गया था। सभी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जाता था।

    खबरें और भी

    उसने बताया कि सभी लड़कियों को लॉज के अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था। सात जनवरी को उसे पता चला कि उसका सौदा हैदराबाद में तय कर दिया गया है। इसके बाद वो वहां से बाथरूम जाने का बहाना बनाकर तीन अन्य लड़कियों के साथ निकल भागी और पटना पहुंची।

    यह भी पढ़ें: बिहार : एक एेसी अनोखी परंपरा, जहां मां के बाद बेटी संभालती है ये पेशा

    पटना पहुंचने के बाद एक आदमी से मोबाइल मांगकर उसने अपने भाई से बात की और भागकर भागलपुर पहुंच गई। उसने बताया कि उसके साथ भागने वाली तीन अन्य लड़कियों में दो जमालपुर की है, जबकि एक बांका की। लड़की ने कहा कि इससे पहले भी वो दो बार भागी थी लेकिन दोनों बार उसे पकड़कर जबरन देह व्यापार कराया गया।

    उसके साथ भागी तीन लड़कियों में से जमालपुर वाली दोनों लड़कियां जमालपुर स्टेशन पर उतर गई, जबकि बांका की लड़की उसके साथ भागलपुर आई है, लेकिन उसका नाम मुझे पता नहीं है।

    लड़की से इसकी जानकारी मिलने के बाद भागलपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जबलपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचना दी गई है। गया पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि जबलपुर के कोतवाली थाने के अखरी चौकी में इस छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 30 दिसंबर को दर्ज कराई गई है।