विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मस्तान का विवादास्पद बयान- बूचड़खाना खोलना हमारा संवैधानिक अधिकार

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Fri, 31 Mar 2017 08:01 PM (IST)

बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि बूचड़खाना खोलना हमारा संवैधा‍निक अधिकार है।

मस्तान का विवादास्पद बयान- बूचड़खाना खोलना हमारा संवैधानिक अधिकार
मस्तान का विवादास्पद बयान- बूचड़खाना खोलना हमारा संवैधानिक अधिकार

पटना [जेएनएन]। बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि बूचड़खाना खोलना हमारा संवैधानिक अधिकार है। राज्य में चल रहे बूचड़खाने वैध हैं। 

पशुपालन मंत्री के अवैध बूचड़खाना बंद करने के बयान पर मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी बूचड़ खाना अवैध नहीं है। सारे बूचड़खाने सरकारी नियमों के अनुसार चल रहे हैं। 

उत्पाद एवं मघ निषेध मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एक ओर जहां जदयू ने इस पर किसी तरह की टिप्‍पनी करने से इंकार कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर पशुपालन मंत्री अवैध बूचड़खाने बंद करने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर उन्हीं के सरकार में मंत्री बूचड़खाना खोलने की बात करते हैं। 

बता दें कि इससे पहले भी अब्‍दुल जलील मस्तान ने विवादास्पद बयान देते हुए पीएम मोदी को डकैत व नक्सली बताया था। इस मामले पर सदन में भी काफी हंगामा हुआ था। 

यह भी पढ़ें: स्ट्रेचर नहीं मिला तो महिला को अस्पताल में यूं घसीटकर ले गए परिजन