विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस राधे के प्‍यार में ये क्‍या करने लगे रवि किशन, आई 'हाथी मेरे साथी' की याद

By Amit AlokEdited By:
Updated: Mon, 03 Apr 2017 11:56 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने शूटिंग के दौरान गर्मी से परेशान हाथी को नहलाया। यह हाथी फिल्‍म में रवि किशन का दोस्‍त बना है। इसने बॉलीवुड फिल्‍म 'हाथी मेरे साथी' की याद दिला दी है।

इस राधे के प्‍यार में ये क्‍या करने लगे रवि किशन, आई 'हाथी मेरे साथी' की याद
इस राधे के प्‍यार में ये क्‍या करने लगे रवि किशन, आई 'हाथी मेरे साथी' की याद

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें वे एक हाथी को नहला रहे हैं। चौंकिए नहीं, रविकिशन किसी चिडि़याघर में कार सेवा नहीं कर रहे। दरअसल, फिल्म के शूटिंग से पहले गर्मी से परेशान हाथी की बाबत पता चलने पर वे खुद ही उसे नहलाने लगे।

भोजपुरी फिल्म 'राधे' में राधे का मुख्‍य किरदार हाथी निभा रहा है। फिल्म की कहानी इसी के इर्दगिर्द है। वह फिल्‍म में रवि किशन का साथी बना है। शूटिंग गुजरात में हो रही है। शूटिंग के दौरान रवि किशन इस हाथी के साथ घुल-मिल गए हैं। इस कारण उसने नहलाए जाने का विरोध नहीं किया। 

यह फिल्‍म बॉलीवुड ब्‍लॉकबस्‍टर 'हाथी मेरे साथी' की याद दिलाती है। उस फिल्‍म में भी नायक बने राजेश खन्‍ना हाथी के साथी बने थे।

फिल्म में रवि किशन के साथ नेहाश्री, सीमा सिंह व कल्लू आदि शामिल हैं। इसका निर्माण नेहाश्री कर रही हैं।