Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भोजपुरी एलबम में छाई सोनम गुप्ता की बेवफाई, काहेला सोनम गुप्ता कईलू बेवफाई

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:12 PM (IST)

    नोटबंदी के बाद नोटों पर लिखा स्लोगन..सोनम गुप्ता बेवफा है। खूब वायरल हुआ था और अब भोजपुरी एलबम के गाने काहेला तू सोनम गुप्ता कईलू बेवफाई' खूब शेयर कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। नोटबंदी के बाद 'सोनम गुप्ता बेवफा है' एेसे लिखे नोट सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हुए। और अब नोटों से निकलकर बात सोनम गुप्ता भोजपुरी के अलबम तक पहुंच गई है। सोनम गुप्ता की बेवफाई से जुड़े गीतों के कारण कई भोजपुरी सिंगर्स भी सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं।

    सोनम की बेवफाई और भोजपुरी गाने

    सोनम गुप्ता की बेवफाई पर गाना गाकर कई भोजपुरी सिंगर रातों रात आजकल चर्चा में आ गए हैं। भोजपुरी सिंगर्स के इन गानों को यू ट्यूब पर भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो और गाने सुनने के बाद इनकी चर्चा भी कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर अगर सबसे ज्यादा कोई वीडियो देखा और शेयर किया जा रहा है तो वो है -रितेश मिश्रा का वीडियो जो खूब वायरल है। उनका गाना एक हफ्ते में करीब सात लाख लोग देख चुके हैं।

    सिंगर रितेश मिश्रा का एलबम .. सोनम गुप्ता बेवफा है।

    गाना- 'जहिया से गईलू भूल तहिया से भईल मुश्किल, रोवत ता दिल'।

    सिंगर- धीरज तिवारी, एलबम - सोनम गुप्ता बेवफा

    गाना-'मैं भोला भाला वह झूठी है शातिर, कुछ भी कर जाए वह पैसा के खातिर, सोनम गुप्ता बेवफा है'।

    सिंगर-अखिलेश मौर्या, एलबम - काहेला सोनम गुप्ता कईलू बेवफाई

    गाना- 'दो हजार के नोटिया और फेसबुक पर गई बाडू छाई, काहेला तू सोनम गुप्ता कईलू बेवफाई'।

    पढ़ें - बिग बॉस के घर में धमाल करने वाली मोनालिसा की पति के साथ फोटो वायरल

    वायरल होते ही तुरंत आ जाते है भोजपुरी के एलबम

    सोनम गुप्ता को भोजपुरी सिंगरों ने कई गानों में सोनम गुप्ता को राष्ट्रीय बेवफा घोषित कर दिया है। कई सिंगरों का मानना है कि सोनम गुप्ता ने बेवफाई करके ठीक नहीं किया है।

    पढ़ें - 'Bigg Boss' में पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का बोल्ड वीडियो वायरल

    इसी तरह देश में किसी भी फेमस मुद्दे या घटना पर भोजपुरी गाने बनने लगते हैं। इससे पहले भी 1000 और 500 रुपए के नोट बंद करने पर कई सिंगरों ने पीएम मोदी के समर्थन में गाना गया था। बंद भईले पांच सौआ हजरिया जैसे गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। भोजपुरी इंडस्ट्री हर चर्चित मुद्दे का फायदा उठा लेती है।

    खबरें और भी