विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू के एक और दामाद की राजनीति में इंट्री, सपा से लड़ेंगे विस चुनाव

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:51 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के एक और दामाद राहुल की राजनीति में इंट्री हाेने जा रही है। वे सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर सपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं।

लालू के एक और दामाद की राजनीति में इंट्री, सपा से लड़ेंगे विस चुनाव
लालू के एक और दामाद की राजनीति में इंट्री, सपा से लड़ेंगे विस चुनाव

पटना [जेएनएन]। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के एक और दामाद यूपी में समाजवादी पार्टी के विधान पार्षद जीतेंद्र यादव के पुत्र राहुल यादव के सिकंदराबाद सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लडऩे जा रहे हैं। स्विटजरलैंड से होटल मैनेजमेंट में एमबीए राहुल राजद प्रमुख की चौथी पुत्री रागिनी यादव के पति हैं।

राहुल के पिता समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। राजनीति से उनका पुराना रिश्ता है। लालू के सबसे छोटे दामाद एवं मुलायम सिंह के पौत्र तेजप्रताप सपा से सांसद हैं। लालू प्रसाद से करीबी रिश्ते के कारण राजद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पर भी अखिलेश यादव की कृपा होनी तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी में अखिलेश व आजम पर भारी पड़े लालू यादव, जानिए

लालू ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी में प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वे अखिलेश यादव को मजबूत करेंगे। ऐसे में लालू के चहेतों को अखिलेश उपकृत कर सकते हैं। रायबरेली जिले की सरेनी सीट से अशोक को लड़ाया जा सकता है। वह सपा की सीटिंग सीट है। लेकिन, लालू की चाहत के आगे सपा अशोक के लिए अपना दरवाजा खोल सकती है। वैसे भी सरेनी के वर्तमान विधायक देवेंद्र सिंह को शिवपाल यादव गुट के माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी बोले, यूपी चुनाव में भी बने महागठबंधन, अपनी भूमिका तय करेंगे नीतीश

इसी तरह बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र पर लालू प्रसाद के समधी जीतेंद्र यादव की मजबूत दावेदारी है। पिछली बार जीतेंद्र सपा को छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर सिकंदराबाद से भाग्य आजमा चुके हैं। हालांकि, वे मामूली वोटों से हार गए थे, लेकिन बाद में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें एमएलसी बनाकर फिर से अपने साथ जोड़ लिया था।

सिकंदराबाद से सपा ने अब्दुल रब को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन बदले हालात में उनका टिकट काटकर राहुल को थमाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।