यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लैला ओ लैला...गाने पर जमकर झूमे खेसारीलाल यादव-काजल राघवानी
भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपना जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर उन्होंने काजल राघवानी के साथ लैला ओ लैला गाने पर जमकर डांस किया।

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने पटना में बुधवार की रात अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुंबई से एक्ट्रेस, फिल्म निर्माण और निदेशक पहुंचे हुए थे। पार्टी में खेसारी ने अपने फेमस गाना लगा के फेयर लवली जान लेबे का रे पगली...सरसो के सगिया के जैसे से... लैला मैं लैला... गाने पर जमकर डांस किया।
पहली बार मनाया जन्मदिन
केक काटने के बाद खेसारी ने पार्टी में कहा कि मैं पहली बार अपना जन्मदिन मना रहा हूं। इससे पहले कभी भी जन्मदिन नहीं मनाया था। यह पहला जन्मदिन मनाने का जश्न काफी मेरे लिए खास है। खेसारी के पार्टी में विधायक विनय बिहारी, सुनील कुमार, भोजपुरी फिल्मों के विलेन अवधेश मिश्रा समेत कई लोग पहुंचे हुए थे।
अपने गाए गाने पर किया डांस
खेसारी पार्टी में भोजपुरी के अपने गाए कई हिट गानों पर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पहले डांस किया। फिर पार्टी में कई डांसर भी डांस कर रही थी। जिसके साथ खेसारी ने जमकर डांस किया। पार्टी देर रात तक चलती रही ।

