विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी यादव का कटाक्ष - बीजेपी के नए अध्यक्ष लालू जी को कहें थैंक्स

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 12:56 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 10:51 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि इसके लिए उन्हें लालू जी का धन्यवाद करना चाहिए।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी के नए बने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर जम कर निशाना साधा है। तेजस्वी ने नए अध्यक्ष पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि नित्यानन्द राय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने इसके लिए उन्हें लालू यादव को धन्यवाद देना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि लालू के सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही नित्यानंद और प्रेम कुमार जैसे लोगों को बीजेपी ने इस ओहदे तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में नित्यानंद राय के पहले नन्द किशोर यादव और राम कृपाल यादव भी थे लेकिन विधान सभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ा।

कहा- नित्यानंद राय में कोई अलग गुण नहीं

उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय को पहले बीजेपी की बिहार चुनाव में हुई हार की समीक्षा करनी चाहिए और फिर पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि नित्यानंद राय लगातार एक खास जाति को लेकर बयान देते रहे हैं लेकिन इसका कोई औचित्य नहीं है। तेजस्वी के मुताबिक नित्यानंद में कोई अलग गुण नहीं है बल्कि वो भी बीजेपी के ही अन्य नेताओं सरीखे हैं।

बीजेपी नेताओं को कहा था - छपास का रोगी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार भाजपा के नेताओं पर जमकर प्रहार किया है। उन्होनें बीजेपी के दिग्गज नेताओं को छपास का रोगी करार दे डाला था। शनिवार को तेजस्वी ने कहा कि बिहार भाजपा नेताओं में आपस में ही काफी फूट है।

पढ़ें - तेजस्वी का ट्वीट- बीजेपी गुंडागर्दी करती है और बदनाम महागठबंधन होता है

नए अध्यक्ष पर भी साधा था निशाना

बिहार के भाजपा नेताओं की अभी कोई पूछ नहीं हो रही है चाहे वह सुशील मोदी हो फिर कोई भी बड़ा नेता, बीजेपी के नेताओं में आपस में ही कंपटीशन है चाहे वो मंगल पांडेय हों या फिर गिरिराज सिंह, सुशील मोदी हों या फिर नंदकिशोर यादव उन्होंने इस श्रेणी में नए प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को भी शामिल कर डाला था।

पढ़ें - यूपी चुनाव में मुलायम के समर्थन में लालू संग करूंगा प्रचारः तेजस्वी

डिप्टी सीएम ने कहा कि इसी कारण से और मीडिया में लगातार बने रहनें के लिए बीजेपी के नेता उटपटांग बातें किया करते हैं और अनर्गल बयान देते हैं। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं को बिहार के विकास से मतलब नहीं है बल्कि वो मीडिया माइलेज लेने के लिए ही उल-जुलूल की बाते करते हैं.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।