यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSSC SCAM: सुधीर के समर्थन में उतरे IAS अफसरों को शो-कॉज नोटिस
बीएसएससी घोटाले मामले में फंसे पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार के समर्थन में उतरे आइएएस अधिकारियों से राज्य सरकार ने शो ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। बीएसएससी के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार के समर्थन में उतरे आईएएस अफसरों के खिलाफ नीतीश सरकार ने कड़ा रूख दिखाया है। सरकार ने आंदोलन में शामिल होने वाले सभी आईएएस अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया है।
सरकार ने नोटिस जारी कर पूछा है कि बिना छुट्टी के कैसे पहुंचे राजभवन और किस आधार पर आंदोलन में हुए शामिल? ऐसे आईएएस अधिकारियों में 25 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। शोकॉज नोटिस में सरकार विरोधी बयान पर भी इन लोगों से जवाब मांगा गया है। इन सभी आईएएस अधिकारियों को 15 दिनों में जबाव देने को कहा गया है।