विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव दोस्तों संग पहुंचे वृंदावन, कर रहे हैं 'राधे-राधे'

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2016 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 09:35 PM (IST)

बिहार के स्वास्थ्यमंत्री आजकल वृंदावन की यात्रा पर हैं। शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ वृंदावन पहुंचे तेजप्रताप यादव आजकल राधे-राधे कर रहे हैं।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। लालू के ज्येष्ठ पुत्र और बिहार के स्वास्थय मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों भगवान की शरण में हैं। वे इन दिनों वृन्दावन में राधे राधे कर रहे हैं। इनके साथ इनके मित्रों की टोली भी वृन्दावन में राधे राधे कर रही है। मंत्री गण दो दिनों से वृन्दावन में भ्रमण कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने आज "श्री बांके बिहारी मंदिर" का दर्शन किया।

स्वास्थय मंत्री तेज प्रताप यादव अपने मित्रों के साथ शुक्रवार को वृन्दावन पहुंचे । उन्होंने वहां पर "निधिवन" का दर्शन किया । धार्मिक नगरी वृन्दावन में निधिवन एक अत्यन्त पवित्र, रहस्यमयी धार्मिक स्थान है। मान्यता है कि निधिवन में भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा आज भी अर्द्धरात्रि के बाद रास रचाते हैं। रास के बाद निधिवन परिसर में स्थापित रंग महल में शयन करते हैं।

गुपचुप पहुंच गए थे बाबा विश्वनाथ मंदिर

इससे पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने गुपचुप ढंग से वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। तेजप्रताप ने बाबा विश्वनाथ का विधिपूर्वक जलाभिषेक कर पूजन किया। तेजप्रताप के वहां पहुंचने की जानकारी न तो मंदिर प्रबंधन को थी, न ही प्रशासन को। उनके पहुंचने की जानकारी होने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप अचानक पहुंचे अस्पताल, कहा- रात हो या बरसात; मैं हाजिर हूं

बताया जाता है कि तेजप्रताप लगभग 9.15 बजे ज्ञानवापी स्थित मंदिर के मुख्य मार्ग पर पहुंचे। वहां से वे पैदल ही मंदिर गए। मंदिर में वे करीब आधे घंटे रहे।

तेजप्रताप अपने कुछ सहयोगियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचे तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी नहीं समझ सके कि गाड़ियों के काफिले के साथ सफ़ेद कुर्ता-पैजामा पहने नेता कौन है। जब यह पता चला कि वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव हैं तो सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई।

छोटे भाई की जगह खुद पहुंच गए विंध्यवासिनी मंदिर

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार की सुबह विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन किया। उनके पुरोहित राजा मिश्र ने कराया। पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आना था। लेकिन उनका कार्यक्रम अचानक स्थगित हो गया और उनके स्थान पर छोटे भाई तेज प्रताप पहुंचे।

सीएम नीतीश की राह पर चले तेजप्रताप, इस तरह कर रहे जनसंवाद

सुबह 10 बजे मंदिर पर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। लगभग 30 मिनट वे मंदिर पर रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग थे। पंडा समाज की तरफ से पूर्व उपाध्यक्ष पशुपति नाथ मिश्र ने चुंदरी माला पहना कर स्वागत किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।