विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुर्सी को बचाने के लिए लालू के कन्हैया ने खेला क्रिकेट, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 01:26 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Jan 2017 10:41 PM (GMT+05:30)

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू पुत्र तेजप्रताप यादव हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। कन्हैया बनने के बाद अब ...और पढ़ें

कुर्सी को बचाने के लिए लालू के कन्हैया ने खेला क्रिकेट, जानिए
कुर्सी को बचाने के लिए लालू के कन्हैया ने खेला क्रिकेट, जानिए

पटना [जेएनएन]। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। तेजप्रताप कभी कन्हैया बन जाते हैं तो कभी रिक्शा चलाने लगते हैं। इस बार तेजप्रताप के चर्चा में बने रहने का कारण है क्रिकेट।

तेजप्रताप यादव अपनी गतिविधियों और अपने बयानों के कारण लोगों के बीच चर्चित रहते हैं। वे आवास पर क्रिकेट खेल रहे थे। लेकिन उनके क्रिकेट खेलने का जो तरीका था, वो अनोखा था।

दरअसल, तेजप्रताप जब क्रिकेट खेल रहे थे, विकेट की जगह उन्होंने अपनी कुर्सी लगा दी और 'कुर्सी' को बचाने के लिए चौके-छक्के उड़ाने लगे। इस दौरान उन्होंने बहुत देर तक क्रिकेट खेला।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लालू पुत्र तेजप्रताप से पूछा- कैसे हैं कन्हैया जी? तेज ने दिया जवाब

वहीं इससे पहले तेजप्रताप ने नए साल के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण का रूप धर लिया था और गायों के बीच बांसुरी बजाते मिले थे। नए साल के स्वागत का उनका यह अंदाज चर्चित रहा था।

यह भी पढ़ें: प्रकाश पर्व : जमीन पर मंत्री बेटों के साथ दिखे लालू, रघुवंश ने जताई नाराजगी

कभी तो वो विधानसभा के कैंटीन में गाजा भी छानने लगे थे और यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। एेसे ही अचानक वो भगवान की शरण में वृन्दावन पहुंचे और वहां राधे राधे करते रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।