विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के मंत्री बोले, शहाबुद्दीन को बेटिक बिना तैयारी के भेजा तिहाड़

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 19 Feb 2017 09:04 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 11:23 PM (IST)

शहाबुद्दीन को बिना तैयारी तिहाड़ भेजा गया। इसपर बिहार में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। मंत्री अब्‍दुल बारी सिद्दीकी ने भी शहाबुद्दीन को बेटिकट दिल्ली भेजने पर हैरत जताई है।

बिहार के मंत्री बोले, शहाबुद्दीन को बेटिक बिना तैयारी के भेजा तिहाड़
बिहार के मंत्री बोले, शहाबुद्दीन को बेटिक बिना तैयारी के भेजा तिहाड़

पटना [जेएनएन]। राजद के पूर्व सांसद व बाहुबली मो. शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार से तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व सांसद को दिल्ली भेजने की पूरी तैयारी नहीं किए जाने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। सरकार के एक वरीय मंत्री ने भी इसपर हैरत जताई है।

शहाबुद्दीन को तिहाड़ भेजने की तैयारियों की स्थिति यह रही कि उनका प्रॉपर रेल टिकट तक नहीं था। ट्रेन में टीटीई ने दंड लेकर उनका टिकट बनाया और उनकी यात्रा जारी रही।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं देश के ये कुख्यात अपराधी, देखें तस्वीरें

भाजपा के विनोद नारायाण झा ने कहा कि शहाबुद्दीन को बिना तैयारी के साथ भेजना गलत था। राज्य सरकार में मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी शहाबुद्दीन को बेटिकट दिल्ली ले जाने पर हैरत जताई है। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के टिकट की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।