विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं कम हो रहा भाजपा के 'शत्रु का नीतीश प्रेम', खूब पढ़े कसीदे...जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 03:28 PM (IST)

बिहार में बाढ़ के लिए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है, वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की।

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर पार्टी लाइन से अलग हटकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार की तारीफ की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि बिहार में आई बाढ़ के पीड़ितों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए नीतीश सरकार की ओर से किए जा रहे काम तारीफ के काबिल हैं। पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके, जब उनसे पूछा गया कि बिहार में बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदार है तो उन्होंने तुरंत केंद्र सरकार का नाम ले लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार में बाढ़ की रोकथाम के लिए बिहार से पहले केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए।केंद्र सरकार को खुद आगे बढ़कर बिहार और यहां के लोगों की मदद करनी चाहिए।

पढ़ेंः नीतीश का ट्वीटः विशेषज्ञों ने भी मानी बात, फरक्का बराज के कारण आती बाढ़

रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा बख्तियारपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहत शिविरों का भी जायजा लिया। मालूम हो कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लगातार पार्टी के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

पढ़ेंः बिहारः इस बार खेल पुरस्कारों में जमकर हुआ खेल, हारे खिलाड़ियों को बना दिया चैंपियन

विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार के लिए मुख्यमंत्री के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया था। इसके चुनाव के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा लगातार नीतीश कुमार की तारीफ करते रहे हैं। इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा से कई बार बाहर करने की भी मांग उठती रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।