विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विस परिसर में पूर्व कुलपति मेवालाल की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Mon, 20 Mar 2017 11:43 PM (IST)

विधानसभा परिसर में आज मेवालाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया।

विस परिसर में पूर्व कुलपति मेवालाल की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा
विस परिसर में पूर्व कुलपति मेवालाल की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा

पटना [जेएनएन]। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मेवालाल चौधारी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने मेवालाल की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर अपना आक्रोश जताया।

विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने इस मामले को उठाया। मेवालाल बिहार कृषि विश्वविद्यालय के नियुक्ति घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। वह जदयू के तारापुर से विधायक चुने गये थे। नियुक्ति घोटाला में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया था। 
उधर पुलिस ने मेवालाल की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली गयी है। पुलिस अब सीआइडी की मदद से उनपर कार्रवाई करने जा रही है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद मेवालाल चौधरी चाह कर भी छिपने के लिए विदेश नहीं भाग सकेंगे।
इससे पहले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार पर मेवालाल को बचाने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा, यह राज्य सरकार की नाकामी है कि अब तक इतने बड़े घोटाले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
 उधर जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। सरकार की मंशा साफ है। किसी भी आरोपित को बचाने की न तो सरकार कोशिश है, न ऐसे किसी मामले में चल रही पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप कर रही है।