Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रकाश पर्व की तैयारियों का नीतीश ने लिया जायजा, हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 10:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गुरुगाेविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हाेंने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह महाराज की 350वीं जयंती के अवसर पर प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। प्रकाश पर्व का आयोजन आगामी तीन से पांच जनवरी तक पटना में किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।

    प्रकाश पर्व की तैयारियाें के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जाकर मत्था टेका। फिर, उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बन रही टेंट सिटी का विशेष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन सभी महकमों के आला अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनका सीधे तौर पर प्रकाश पर्व की तैयारियों से संबंध है।

    मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकाश पर्व को लेकर पटना आने वाले लाखों सिखों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सिखों के रहने व खाने आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही गुरुद्वारा के सेवादारों को मकान खाली करने का निर्देश दिया और कहा कि उन्हें आने वाले लाखों लोगों का ध्यान रखना चाहिए।

    प्रकाशोत्सव का आयोजन तीन से पांच जनवरी 2017 तक होाग। इस दौरान बिहार में सरकारी अवकाश रहेगा। बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे।

    खबरें और भी