विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करने से विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की हार : नीतीश

By Amit AlokEdited By:
Updated: Thu, 19 May 2016 06:06 PM (IST)

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव पूर्ण गठबंधन नहीं करने के कारण ऐसा हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी हार के कारणों पर मंथन करेगी।

News Article Hero Image

पटना। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव पूर्ण गठबंधन नहीं करने के कारण ऐसा हुआ। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी हार के कारणों पर आत्ममंथन करेगी।

चुनाव में हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि असम में कांग्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं किया, जिस कारण उसे क्षति हुई।

कांग्रेस की हार पर बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जनता के फैसले को सहर्ष स्वीकार किया है। कांग्रेस इसके कारणों को लेकर आत्ममंथन करेगी। कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा रखने वालों को और मेहनत करने की जरूरत है।

अशोक चौधरी के अनुसार केरल में शुरू से ट्रेंड रहा है कि हर पांच साल पर वहां सरकार बदल जाती है। असम में कांग्रेस काफी समय से सरकार में थी, इसलिए संभव है कि वहां लोगों को नाराजगी रही हो।