विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार : आठ चिकित्सकों से मांगी 80 लाख की रंगदारी, अस्पताल उड़ाने की धमकी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 09:17 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 05:39 PM (IST)

बेतिया में रॉयल ग्रुप के बदमाशों ने पर्चा फेंककर अस्पताल के आठ चिकित्सकों से 10-10 लाख की रंगदारी मांगी है। ...और पढ़ें

बिहार : आठ चिकित्सकों से मांगी 80 लाख की रंगदारी, अस्पताल उड़ाने की धमकी
बिहार : आठ चिकित्सकों से मांगी 80 लाख की रंगदारी, अस्पताल उड़ाने की धमकी

पश्चिम चंपारण। जिला के मुख्यालय शहर बेतिया में बीते डेढ़ माह से दहशत का पर्याय बने रॉयल ग्रुप के बदमाशों ने फिर रंगदारी के लिए पर्चा फेंक कर सनसनी फैला दी है। इस दौरान बम विस्फोट भी किया।

इस बार बदमाशों ने कचहरी के सामने व एसपी ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर स्थित साई संजीवनी नर्सिंग होम में पर्चा फेंका। साथ ही वहां के सभी आठ चिकित्सकों से 10-10 लाख की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर अस्पताल को बम से उड़ाने और चिकित्सकों की हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने पर्चा जब्त कर लिया है।

नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया गया है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने विस्फोट से इन्कार किया। घटना से अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार समेत अन्य दहशत में हैं।

साईं सजीवनी अस्पताल के कर्मियों ने मंगलवार को गेट पर धमकी भरा पर्चा देखा। पर्चा को एक ग्रिल में फंसाया गया था। वहां के नाइट गार्ड ललित मोहन पटेल ने कहा सोमवार रात साढ़े नौ बजे उसने अस्पताल के बाहर एक धमाका सुना, लेकिन डर से बाहर नहीं निकला। मंगलवार सुबह पर्चा फेंकादेखा। सफेद कागज वाले पर्चे में लिखा था अस्पताल में कार्यरत आठ चिकित्सकों को दस 10-10 लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। नहीं तो हत्या कर दी जाएगी।

पर्चा में रॉयल नाम का जिक्र व पिस्तौल का चिह्न था। लिखा था कि यहां रॉयल का कानून चलता है। चिकित्सक रुपये तैयार रखें। नहीं तो जान मार देंगे।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी रॉयल ग्र्रुप ने बेतिया शहर के पांच स्थानों पर बारी-बारी से पर्चे फेंका था। इस दौरान हरिवाटिका चौक स्थित बालू व गिट्टी व्यवसायी से 10-10 लाख, प्रभावती ड्रग एजेंसी से 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. एनएन शाही के आवास के सामने बम विस्फोट व पर्चा फेंक कर 35 लाख की रंगदारी मांगी थी। प्रज्ञा गैस एजेंसी पर भी पर्चा चिपका रंगदारी मांगी थी।

रायल ग्रुप के बदमाशों ने अधिवक्ता अश्विनी मिश्र के नौकर की गोली मार हत्या कर दी थी। मामले में आधा दर्जन अपराधी जेल में हैं। दो अपराधियों ने न्यायालय में समर्पण भी किया है।

कहा- एएसपी, बेतिया ने

'रॉयल ग्रुप के कई बदमाश पकड़े जा चुके हैं। लगता है कि कुछ बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी धर पकड़ की कोशिश की जा रही है। प्रथमदृष्टया विस्फोट या फायङ्क्षरग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। घटना की जांच की जा रही है।

राजेश कुमार (एएसपी, बेतिया)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।