विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली गिफ्ट को लेकर हैं परेशान? जरूर रखें इन बातों का ख्याल...

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sat, 29 Oct 2016 10:52 PM (IST)

दीपावली कल ही है। इसे लेकर शॉपिंग आरंभ है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। कुछ चीजों को गिफ्ट करना भी अपशकुन माना जाता है।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। दीपावली को लेकर शॉपिंग का दौर आरंभ है। गिफ्ट को लेकर भी माथापच्ची हो रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें भूलकर भी किसी को नहीं देनी चाहिए। आइए जानके हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें किसी को गिफ्ट करना अपशकुन माना जाता है।

- दीपावली के पांच दिनों के दौरान सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल की कोई भी वस्तु गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।

- दीपावली के पांच दिनों यानी धनतेरस से लेकर भाई दूज तक काले रंग का कोई भी सामान न तो अपने घर में लाएं और न ही किसी को गिफ्ट करें।

- खुद के लिए रेशमी कपड़े खरीद सकते हैं, लेकिन किसी प्रियजन को यह गिफ्ट न करें।

- धनतेरस के दिन केवल अपने लिए ही सामान खरीदें, कभी भी किसी और के लिए खरीदारी न करें।

- धनतेरस के दिन तेल व लड़की से बनी कोई चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर लानी चाहिए, लेकिन अपने लिए। ये मूर्तियां कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

- दीपावली के दिन स्टील या लोहे से बनी कोई भी चीज किसी दोस्त को गिफ्ट न दें।