Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने कुलाधिपति को लिखा पत्र

    By Edited By:
    Updated: Thu, 15 Oct 2015 02:53 AM (IST)

    पटना। पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना। पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर अपनी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट किया है। संघ के अनुसार राजभवन, राज्य सरकार तथा न्यायालयों के आदेश के बावजूद कर्मचारी जायज मांगों से वंचित हैं।

    कुलपति ने कर्मचारियों के साथ 18 अप्रैल को हुई वार्ता में 32 सूत्री मांगों को निर्धारित समय में पूरा करने का आश्वासन दिया था, पर कोई कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने संघर्ष शुरू किया। कुलाधिपति के आश्वासन पर कर्मचारियों ने इसे स्थगित किया। उनके निर्देश के बावजूद समस्याएं उसी प्रकार हैं। जून में राजभवन सचिवालय के प्रधान सचिव की उपस्थिति में कुलपति, कुलसचिव की कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई थी। उसमें भी लंबित मांगों को 31 जुलाई तक पूरा करने को कहा गया, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद हुए आंदोलन में कर्मचारियों के साथ सहमति बनी, पर आज तक मांग पर विचार नहीं हुआ। संघर्ष अवधि या इसके बाद कार्यावधि का वेतन नहीं जारी किया गया। संघ के अनुसार राज्य सरकार के राशि जारी कर देने के बाद भी त्योहार में उन्हें वेतन के बगैर रहना पड़ रहा है। पत्र में कुलाधिपति से समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया गया है।