विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली पर रखें इन बातों का ध्यान, घर से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

By Amit AlokEdited By:
Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:03 PM (IST)

दीपावली करीब है। इसके लिए घरों की सफाई की जा रही है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों को, जिनका पालन कर हम अपने घरों से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर खुशहाली ला सकते हैं।

दीपावली पर रखें इन बातों का ध्यान, घर से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा
दीपावली पर रखें इन बातों का ध्यान, घर से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

पटना [वेब डेस्क]। दीपावली में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उनके स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई की जाती है। वास्तु के अनुसार इस दिन कुछ उपाए कर हम घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

- घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश की मूर्ति लगाना चाहते हैं तो एक मूर्ति आगे की तरफ मुंह करके तो दूसरी अंदर की तरफ मुंह करके लगाएं।

- घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई भी शीशा नहीं रखें। वास्तु के अनुसार दरवाजे पर लगा शीशा अच्छी ऊर्जा को घर में आने से रोकता है।

- मुख्य दरवाजे के कोने-कोने में अगरबत्ती और धूप जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी।

- घर के दरवाजे के बाहर डॉग की मूर्ति रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार डॉग की मूर्ति घर से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को बाहर करती है।

- घर के केंद्रीय स्थल (जैसे, आंगन) में फूलों का गुलदस्ता जरूर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।