विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया-राहुल पर टिप्पणी कर बुरे फंसे गिरिराज, कोर्ट ने कहा- दर्ज करो एफआइआर

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 07:08 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Apr 2015 07:11 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी पर मुजफ्फरपुर जिला एवं मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी पर मुजफ्फरपुर जिला एवं मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने गुरुवार को केन्द्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश तिरहुत प्रमंडल के कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार द्वारा कोर्ट में दर्ज मामले पर दिया गया। टिप्पणी के विरोध में बुधवार को गिरिराज सिंह के पटना स्थित आवास पर प्रदर्शन और अंडे-टमाटर बरसाने के बाद गुरुवार को राज्यभर में कांग्र्रेस की विभिन्न इकाइयों ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गिरिराज सिंह के पुतले फूंके।

भाजपा नेता के इस बयान ने कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मुहैया करा दिया है। मुजफ्फरपुर में तिरहुत प्रमंडल के कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार ने जिला न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में गिरिराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को हाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी, साथ ही राहुल गांधी की तुलना मलेशिया के लापता विमान से की थी, जिसे लेकर भाजपा और उसके नेता को विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में गिरिराज सिंह ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी।

तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को कांग्रेस की पटना की जिला और ग्रामीण इकाई के नेताओं ने कारगिल चौक पर केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन किया और भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर युवा कांग्रेस के नेताओं ने बोङ्क्षरग रोड चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे का पुतला फूंका। प्रदेश महिला कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने डाकबंगला चौराहे पर पुतला फूंक केन्द्र की भाजपा सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भागलपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। विभिन्न जिलों में प्रदर्शन व पुतला फूंके जाने की सूचना है। पटना कारगिल चौक पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष रामचंद्र भारती, प्रवक्ता एचके वर्मा, जया मिश्रा, डॉ. विनोद शर्मा, आजमी बारी, महानगर कमेटी के राजकुमार राजन, ग्रामीण जिला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार समेत दूसरे कई नेता मौजूद थे। बोङ्क्षरग रोड में पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार आशीष, जबकि डाकबंगला पर महिला कांग्रेसियों के कार्यक्रम का नेतृत्व अमिता भूषण ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।