विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में लगी होर्डिंग, राजनाथ को बताया भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 04:49 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गांधी मैदान में होने वाली रैली से ठीक पहले सोमवार को होर्डिंग का विवाद सामने आया है।

News Article Hero Image

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गांधी मैदान में होने वाली रैली से ठीक पहले सोमवार को होर्डिंग का विवाद सामने आया है। शहर के मुख्य क्षेत्र इनकम टैक्स गोलंबर चौराहे और रैली स्थल गांधी मैदान में लगी होर्डिंग में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है। होर्डिंग में भाजपा विधानमंडल दल के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव भी शामिल है, जबकि अमित शाह को होर्डिंग में स्थान भी नहीं दिया गया है।

14 अप्रैल को आयोजित 'विराट कार्यकर्ता समागम' में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 14 अप्रैल को जेट एयरवेज के विमान से 12 बजे दिन में तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 11:20 बजे विशेष विमान से पटना आने वाले हैं। शाह 15 अप्रैल को शाम 04:00 बजे और सिंह 14 अप्रैल को शाम 04:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव 13 अप्रैल को सायं सेवा विमान से पटना पहुंचेंगे। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह रविवार सायं पटना पहुंचे, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार बिहार में प्रवास कर रहे हैं। ये सभी लोग गांधी मैदान में आयोजित भाजपा के विराट कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।