विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के बाद खूब उड़े रंग गुलाल

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2015 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 11:01 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा-पीडीपी गंठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओं ने आज एक साथ होली और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा-पीडीपी गंठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओं ने आज एक साथ होली और दीपावली का पर्व मनाया। पार्टी कार्यालय में नेताओं ने पहले तो पटाखे जलाए इसके बाद जमकर रंग-अबीर की होली खेली। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बीच-बीच में रहकर नारे लग रहे थे, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। पार्टी कार्यालय के अलावा रविवार को राजेन्द्र नगर स्थिति शाखा मैदान में तथा भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कश्मीर में भाजपा-पीडीपी की सरकार गठन के बाद विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्याओं को दूर कर उसे देश की मुख्य धारा में लाया जाएगा। उन्होंने कश्मीर की जनता को बधाई दी और कहा कि अब स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान होगा और राज्य व केंद्र मिलकर काम करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुउ कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने में जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी। प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने कहा कि कश्मीर की सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है।

राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने किया। होली मिलन समारोह में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, डॉ. सीपी ठाकुर, अरुण कुमार सिन्हा, विनोद नारायण झा, विक्रम कुंवर के अलावा दर्जनों विधायक मौजूद थे। यहां नेताओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और कहा कि प्रेम एवं भाईचारे का पर्व उसी अंदाज में मनाया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय अति-पिछड़ा वर्ग महासभा व अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में 'होली के रंग डॉ. प्रेम कुमार के संगÓ नामक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया और कहा कि होली का पर्व सभी लोग समाजिक सद्भाव, प्रेम-सौहार्द, भाईचारा, शांति के साथ मनाएं। समारोह का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पवनदेव चंद्रवंशी ने किया। होली मिलन समारोह में मनीष कुमार कश्यप, सुमन कुमार, गोरखनंदन विश्वकर्मा, दानी प्रजापति, केशव मिस्त्री, डॉ. नूर हसन समेत दूसरे कई नेता मौजूद थे।

दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के सभागार में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित नंदकिशोर यादव ने कहा कि घर-घर जाकर हमारी बहनों-बेटियों को भाजपा की सदस्य बनाएं। मंगल पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं हमारी देश की आधी आबादी हैं और उन्हें अभी और मेहनत करनी होगी। बैठक में सुषमा साहू ने कहा कि संगठन ने ढाई लाख महिला सदस्य बनाने का फैसला किया है। इस लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। बाद में इन महिला नेताओं ने आपस में रंग-गुलाल से होली खेली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।