विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहाबुद्दीन के बयान पर JDU की नसीहत, इंजेक्शन देना जानती है सरकार

By Pramod PandeyEdited By:
Updated: Sun, 11 Sep 2016 11:08 PM (IST)

जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति टिप्पणी पर जदयू ने मो.शहाबुद्दीन को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि सरकार इकबाल का अहसास कराएगी। वह इंजेक्शन देना जानती है।

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क ]। जेल से छूटते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसने और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का गुणगान करने वाले मो.शहाबुद्दीन को जदयू ने हद में रहने की कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि वे गैर भाजपा गठबंधन दल के मुखिया के प्रति टिप्पणियों से बाज आएं, वरना सरकार इकबाल दिखाना जानती है।

जदयू प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार गैर भाजपा गठबंधन दल के मुखिया हैं। राज्य में शांति व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण सरकार की प्राथमिकता में है। इसपर नीतीश कुमार ने कभी न समझौता किया है न करेंगे। कहा कि 11 साल जेल में रहने वाला राजनीतिक ज्ञान दे रहा है।

पढ़ेंः शहाबुद्दीन के बोलः नीतीश जननेता नहीं, अकेले चुनाव लड़ें तो नहीं मिलेंगी बीस सीटें

शहाबुद्दीन लंबा समय जेल में गुजार कर आए हैं। कोर्ट ने जमानत दी थी जिसकारण बाहर हुए लेकिन बाहर रहकर गड़बड़ी की तो सरकार उपाय भी जानती है। सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहाबुद्दीन का ट्रैक रिकार्ड अपराध वाला है। आपराधिक छवि वाले लोगों का उपाय करना सरकार जानती है। कहा कि सरकार के इंजेक्शन का दर्द भी नहीं होता। हम सरकार के इकबाल का अहसास कराएंगे।

नीरज की इस चेतावनी को नीतीश सरकार की ओर से मो.शहाबुद्दीन के लिए अल्टीमेटम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जेल से निकलने के बाद शहाबुद्दीन ने नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री बताते हुए कहा था कि नीतीश जननेता नहीं हैं। उनमें अपने दम पर सरकार बनाने का माद्दा नहीं है। यहीं नहीं, नीतीश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अपने बूते बीस सीटें भी नहीं जीत सकते।

पढ़ेंः शहाबुद्दीन के बयान से राजनीतिक भूचाल, CM नीतीश बोले-नो कमेंट

भागलपुर में कही बात उन्होंने सिवान में पहुंचकर फिर दोहराई। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की चेतावनी को इन बयानों की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। शहाबुद्दीन के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहकर टिप्पणी से इन्कार कर दिया था कि एेसी बातें उनके लिए महत्वहीन हैं।