विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम के दरबार से खाली हाथ लौट गया नेत्रहीन केलई

By Mrityunjay Kumar Edited By:
Updated: Tue, 18 Nov 2014 09:41 AM (IST)

सीएम अपने जनता दरबार में सबकी समस्‍याएं सुनने का दावा करते हैं।

News Article Hero Image

पटना। सीएम अपने जनता दरबार में सबकी समस्याएं सुनने का दावा करते हैं। लेकिन जहानाबाद का नेत्रहीन केलई वहां किसी तरह पहुंचने के बाद भी खाली हाथ रह गया। झोली तो भरी नहीं दुत्कार अलग से मिला। ठंड से बचने को एक कंबल की आस में सोमवार को जनता दरबार पहुंचा जहानाबाद के मखदुमपुर के नेत्रहीन वृद्ध केलई यादव की मुराद पूरी न हो सकी। रिश्ते में भांजा का हाथ पकड़कर आए केलई को सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के पास जाने तक न दिया और अधिकारी इधर से उधर भगाते रहे। कहीं पर उसके कदम रूकते ही अधिकारी दुत्कार कर भगा दे रहे थे। सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के डर से उसका हिम्मत जवाब दे दिया और जनता दरबार से मायूस होकर निकल गया।