विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के मां-बाप ने कहा - राष्ट्रद्रोही नहीं हमारा बेटा

By Amit AlokEdited By:
Updated: Tue, 16 Feb 2016 09:33 PM (IST)

जवाहरलाल नेहरू विवि (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया के माता-पिता अपने बेटे को राष्ट्रभक्त मानते हैं। वे कहते हैं कि कन्हैया राष्ट्रद्रोही या आतंकवादी हो ही नहीं सकता। उसने तो कभी अपने माता पिता का अपमान नहीं किया, देश की बात तो भूल ही जाइए।

News Article Hero Image

पटना। जवाहरलाल नेहरू विवि (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया के माता-पिता अपने बेटे को राष्ट्रभक्त मानते हैं। वे कहते हैं कि कन्हैया राष्ट्रद्रोही या आतंकवादी हो ही नहीं सकता। उसने तो कभी अपने माता पिता का अपमान नहीं किया, देश की बात तो भूल ही जाइए।

विदित हो कि जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू की फांसी के दिन उसे याद किया गया था। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए थे। पुलिस ने इसके खिलाफ विवि के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया सहित कई छात्र नेताओं पर कार्रवाई की है। कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर देश की राजनीति गर्म हो गई है।

माता-पिता ने कहा, बेटा निर्दोष, उसे फंसाया

कन्हैया के माता-पिता बिहार के बेगूसराय जिले के मसलानपुर गांव में रहते हैं। बेगूसराय में वामपंथ की जड़ें गहरी हैं। उसकी मां मीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बिस्तर पर पड़े कन्हैया के लकवाग्रस्त पिता जयशंकर

सिंह कहते हैं कि उनके बेटे को हिन्दुत्व की राजनीति का विरोध करने के कारण फंसाया गया है।

जयशंकर सिंह ने कहा, “कन्हैया कभी भी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है। वह अपनी उम्र के हजारों युवाओं की तरह ही राष्ट्रवादी है। वह ‘भारत माता’ का अपमान नहीं कर सकता है।

भाई बोला, गिरफ्तारी राजनीति प्रेरित

कन्हैया के भाई प्रिंस ने उसकी गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उसने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें आज उसके भाई और जेएनयू को राष्ट्र विरोधी बता रही हैं। यह मुद्दा सिर्फ कन्हैया तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे काफी बड़ा है।