विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू प्रसाद का मोदी पर तंज, कहा- आखिर PM समझ ही गए मेरी बात

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 02:34 PM (IST)

गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग गोरक्षा के नाम ...और पढ़ें

लालू प्रसाद का मोदी पर तंज, कहा- आखिर PM समझ ही गए मेरी बात
लालू प्रसाद का मोदी पर तंज, कहा- आखिर PM समझ ही गए मेरी बात

पटना [वेब डेस्क]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाय की रक्षा के नाम पर असामाजिक तत्व अपनी दुकान चला रहे हैं। लालू ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि आखिरकार मोदी जी को ये बात समझ आ गई कि गाय दूध देती है, वोट नहीं। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री से ही ऐसे लोगों (असामाजिक तत्वों) का डोजियर तैयार कराने का आग्रह किया।

विदित हो कि शुनिवार को प्रधानमंत्री ने गोरक्षा के नाम पर गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई के संदर्भ में बयान दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि गाय की रक्षा के नाम पर असामाजिक तत्व अपनी दुकान चला रहे हैं। ऐसे लोगों पर उन्हें गुस्सा आता है। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से ऐसे लोगों के खिलाफ डोजियर तैयार करने को कहा। उन्होंने आगे कहा था कि ''गौ भक्त अलग और गौ सेवक अलग हैं। कुछ लोग पूरी रात असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। ऐसे लोग दिन में अपनी गतिविधियां छिपाने के लिए गोरक्षा का चोला पहन लेते हैं।''

मोदी के बयान के बाद राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''नागपुर वालों, यह सत्य की विजय और पाखंड की पराजय है। लगता है मेरे द्वारा दो दिन पहले कही गई बात मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी कि गाय दूध देती है, वोट नहीं।'' लालू ने आगे लिखा, ''गौमाता इनकी सरकार बनवाना तो दूर, बनी बनाई सरकारों को हिला रही है। ये हमारी जीत और उनकी हार है।''

लालू इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने आगे लिखा, ''मोदी जी आपने कल कहा कि गाय के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है, 80 फीसदी गौरक्षक गोरखधंधा करते हैं। दिन में गौरक्षक का चोला ओढ लेते हैं और रात में अपराध करते हैं। ऐसे लोगों के डोजियर तैयार कीजिए तो पता चल जायेगा।''

इसके पहले भी लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि ''गाय देध देती है, वोट नहीं।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।