विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने की CM अखिलेश की तारीफ, बताया 'भारत का भविष्य'

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 01 Jan 2017 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2017 10:29 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 'भारत का भविष्य' बताया। कहा कि उन्होंने मुलायम व अखिलेश को समझाया है। अब सपा में कोई झगड़ा समाप्त होगा।

लालू ने की CM अखिलेश की तारीफ, बताया 'भारत का भविष्य'
लालू ने की CM अखिलेश की तारीफ, बताया 'भारत का भविष्य'

पटना [जेएनएन]। समाजवादी पार्टी की पारिवारिक लड़ाई में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सुलह की पहल की। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने अखिलेश को भारत का भविष्य बताया। लालू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव को फालतू लोगों के चक्कर में नहीं पड़ने की नसीहत दी तथा कहा कि मेहनत से खड़ा किए गए समाजवाद परिवार को संभालने की सलाह दी।

विदित हो कि समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह द्वारा मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव को पार्टी से निलंबित करने के बाद उपजे तनाव को शांत करने के लिए लालू ने पहले की थी। शनिवार की सुबह उन्होंने मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अलग-अलग बात की। दोनों को समझाया।

नोटबंदी के बहाने लालटेन की लाइट तेज कर रहे लालू, PM को जमकर कोसा

लालू ने मीडिया को बताया कि ऐसा करना उनका फर्ज था। विधानसभा चुनाव एवं भाजपा-आरएसएस का हवाला देते हुए लालू ने दोनों को समझाया कि फालतू लोगों के चक्कर में न पड़ें। जग हंसाई होती है। लालू ने मुलायम को मेहनत से खड़े किये गए समाजवादी परिवार को संभालने की सलाह दी और कहा कि घर फूटे, गंवार लूटे।

लालू ने समझाया कि अगर समय रहते विवाद नहीं सुलझाया तो भाजपा वाले फायदा उठा लेंगे। पारिवारिक झगड़े में सांप्रदायिक शक्तियों को मौका मिल जाएगा। लालू ने अखिलेश यादव को तेज-तर्रार युवा नेता बताया और कहा कि उन्होंने पार्टी को अलग पहचान दी है। विकास वाली छवि बनाई है।

दलाई लामा ने किया शराबबंदी का समर्थन, कहा- नशा बुरी चीज, करें परहेज

मुलायम के बाद राजद प्रमुख ने अखिलेश से भी बात की और उन्हें पिता से मिलकर गिले-शिकवे दूर करने की नसीहत दी। लालू ने दावा किया कि उनके कहने के बाद अखिलेश ने उन्हें आश्वस्त किया कि आजम खां के साथ वे नेताजी से मिलने जा रहे हैं। लालू ने बताया कि अखिलेश ने कभी मुलायम सिंह को नजरअंदाज नहीं किया। वे नेताजी की हर बात सुनते हैं, उसपर अमल भी करते हैं।

सपा के झगड़े पर लालू ने कहा कि समाजवादियों की लड़ाई ऐसी ही खुल्लम-खुल्ला होती है। भाजपा की तरह भीतर से वार नहीं करते। यहां उठा-पटक भी सामने होती है। अमर सिंह की भूमिका के बारे में लालू ने कहा कि यह पारिवारिक विवाद था।

लालू ने मुलायम को सच्चा समाजवादी बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम ने अपने पुराने मित्रों और उनके बच्चों का पूरा ख्याल रखा। सबकी जरूरत में काम आए।

लालू और मुलायम के बीच पारिवारिक रिश्ते हैं। लालू की पुत्री की शादी मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप यादव से हुई है, जो मुलायम के पोते हैं। लालू ने नवंबर में भी सपा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मंच पर अखिलेश एवं उनके चाचा तथा उत्तर प्रदेश सपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह से बातचीत कर दोनों के बीच संबंध ठीक करने की कोशिश की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।