विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू का तंज : BJP शासित कश्मीर में रोज लहराते पाकिस्तानी झंडे

By Amit AlokEdited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 10:45 PM (IST)

बुधवार को नालंदा में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने के मामले में विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देने लालू प्रसाद आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित कश्मीर में तो रोज ऐसा होता है।

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। पटना में लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के बाद बुधवार की देर शाम नालंदा जिला में पाकिस्तानी झंडा लहरा दिया गया। इसके बाद महागठबंधन की सरकार विपक्ष के निशाने पर है तो सरकार के बचाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के झंडे तो रोजाना वहां लहराए जाते हैं, जहां बीजेपी की सरकार है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में पाकिस्तान का लहराए जाने के बाद विपक्ष की आलोचनाओं के जवाब में राजद सुप्रीमो ने कमान संभाला है। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झंडे तो सबसे अधिक बीजेपी शासन वाले प्रदेश में लहराए जाते हैं। लालू का इशारा जम्मू-कश्मीर की ओर था।

विपक्ष के निशाने पर सरकार

पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने के कारण सरकार विपक्ष के निशाने पर है। नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ बयानों पर...

गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री) : छद्म धर्मनिरपेक्षता, असहिष्णुता के नाटक और नीतीश कुमार की सोच के कारण उनके ही गृह क्षेत्र में ही पाकिस्तानी झंडा फ़हरा दिया गया। देश ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रेम कुमार (नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान सभा) : नीतीश सरकार आतंकियों को प्रश्रय दे रही है। कुछ दिनों पहले पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे तो अब लोगों का मनोबल इतना बढ गया है कि अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहरा रहे हैं। ये घटनाएं सरकार की कार्यशैली और विफलता को दर्शा रही हैं। नीतीश और लालू के कारण एेसे लोगों को प्रश्रय मिल रहा है। महागठबंधन में आतंकवाद को पूरा प्रश्रय मिल रहा है।

- सीपी ठाकुर (भाजपा नेता) : यह घटना बेहद शर्मनाक है। नीतीश कुमार के गृह जिले में एेसी घटना हुई है और वे चुप हैं। खुद को सेक्युलर कहने वाले नीतीश के राज्य में एेसी घटना दोबारा हुई है। इस मामले में सरकार को पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए।

- अब्दुल रहमान (अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) : राज्य में आतंकवाद को प्रश्रय मिल रहा है। कश्मीर हमले पर तो लोग खूब भाषण देते हैं, लेकिन आज इनकी बोलती बंद है। अगर इस मामले में संलिप्त लोगो की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उस घर पर धरना देगा, जिसपर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया।

- जीतनराम मांझी ('हम' सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री) : नीतीश कुमार अपने घर को भी ठीक नहीं रख रहे है। नालंदा में पाकिस्तानी झंडा फहराया जाना राजद्रोह का मामला है। मामला टाॅपर घोटाले का हो, राजबल्लभ प्रकरण या रणजीत डाॅन का हो, सब कुछ नालंदा से जुड़े हैं। नीतीश शराबबंदी को लेकर भाषण देते चल रहे हैं और उनके घर में राजद्रोह पनप रहा है।