विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने PM मोदी से पूछा - क्या-क्या है पीएम मोदी के अदृश्य झोले में?

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:55 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर टिप्पणी की, उन्होंने लिखा कि ये तो तानाशाह प्रधानमंत्री है। देश के टुकड़े-टुकड़े कर तबाह कर देगा।

लालू ने PM मोदी से पूछा - क्या-क्या है पीएम मोदी के अदृश्य झोले में?
लालू ने PM मोदी से पूछा - क्या-क्या है पीएम मोदी के अदृश्य झोले में?

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आजकल ट्वीट कर पीएम मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं। आज लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी को तानाशाह प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि पीएम मोदी को अब दल और आपसी द्वेष की भावना से उपर उठकर सोचना चाहिए। आप पीएम हैं साहब। देश में श्मशान बनाने व किसानों के बिल माफ़ करने से किसी ने रोका है क्या? 56इंची व्यक्ति डरपोक रास्ते से देश को गुमराह नही करता।

लालू ने लिखा कि मोदी कहते है मेरा क्या? झोला उठाकर चल दूँगा। लेकिन ये नहीं बताया कि इस अदृश्य झोले में अंबानी,अडानी के अलावा और कौन-2 से झोल- झमेले भरे हुए है।

यह भी पढ़ें: चारा घोटाले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की CBI की याचिका

लालू ने कहा कि पीएम मोदी की सोच देश के टुकड़े-टुकड़े कर तबाह कर देगा। उन्हें तकरार की नही प्यार की, तोड़ने की नही जोड़ने की, विनाश की नही विकास की बातें करनी चाहिए। लालू ने कहा कि ये तो तानाशाह प्रधानमंत्री है। देश के टुकड़े-टुकड़े कर तबाह कर देगा। जनाब आप पीएम हो, आपको इतनी ओछी, छोटी और खोटी बातें नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि देश ने ऐसा पीएम नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न चिपका धर्म और जाति की बात कर देशवासियों की भावनाएं भड़काने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: लालू ने दी बच्चों को सलाह, मोबाइल और फेसबुक से दूर रहिए

लालू के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था कि नोटबन्दी,कालेधन व युवाओं को रोजगार के वादों पर प्रधानमंत्री का Lie detector टेस्ट होना चाहिए।वादों की सत्यता की जांच होनी ही चाहिए कि नहीं, इस पर लालू यादव ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि मापने के सारे पैमाने टूट जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस-सपा के लिए वोट मांगेंगे लालू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।