विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू पुत्र तेजप्रताप यादव को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे साथी, मचाया था हंगामा

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Thu, 29 Dec 2016 10:01 PM (IST)

तेजप्रताप यादव को पटना एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे राजद के कार्यकर्ताओं ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं और हंगामा मचाया।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। लालू पुत्र और बिहार के स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव को एयरपोर्ट रिसीव करने पहुंचे राजद के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनमानी की और एयरपोर्ट के नियमों की धज्जियां उड़ायीं। बुधवार को तेजप्रताप अपनी धार्मिक यात्रा से वापस पटना पहुंचे और उनके समर्थक उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे।

राजद के कार्यकर्ता सूबे के स्वास्थय मंत्री और लालू के बड़े लड़के तेजप्रताप यादव को रिसीव करने पहुंचे थे जो कि दिल्ली से लौट रहे थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार कार्यकर्ता उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

पढ़ें - FLASHBACK 2016 : चुनौतियों ने भी कभी डगमगाने नहीं दिए सुशासन के कदम

ये सभी बाइक पर बिना हेलमेट के ही सवार थे। कुछ बाइकों पर तीन लोग भी सवार दिखे। बाइक सवार लोगों ने बिना टोल टैक्स दिए ही एयरपोर्ट से गाड़ियां निकालीं और मंत्री तेजप्रताप के काफिले में शामिल हुए।

पढ़ें - यूपी चुनाव में गठबंधन की कवायद, राजद-जदयू के अलग-अलग सुर-ताल

इस दौरान काफई देर तक पटना के एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। टोलप्लाजा के कर्मचारी ने भी बिना टोल टैक्स दिए एयरपोर्ट से बाइक सवारों के बाहर निकलने की बात कही है।