विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार : नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sat, 14 May 2016 08:53 PM (IST)

बिहार के पूर्णिया में नौ साल की एक नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि आरोपी फरार है। आरोपी मो. गुड्डू का पिता पंचायत चुनाव में सरपंच पद का प्रत्याशी है।

News Article Hero Image

पटना। बिहार के पूर्णिया में नौ साल की एक नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि आरोपी फरार है। आरोपी मो. गुड्डू का पिता शेख अजीमुद्दीन पंचायत चुनाव में सरपंच पद का प्रत्याशी है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा की है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार को जब हुई जब लड़की बगीचा में आम का टिकोला चुनने गयी थी। आरोपी ने वहां उसे अकेला पाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया तथा उसके अचेत होने पर फरार हो गया। मवेशी चराने वाले कुछ लोगों की नजर अचेत लड़की पर पड़ी, जिसने घटना की सूचना परिजनों को दी। उसे इलाज के लिये पूर्णिया सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी युवक मो. गुड्डू जो कई मामलों का आरोपी रह चुका है। गुड्डू के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट का मामला भी दर्ज है।