विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, आठ-आठ हत्याओं से दहला सूबा

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sun, 02 Apr 2017 11:01 PM (IST)

एक दिन के दौरान बिहार में आधा दर्जन से अधिक हत्याएं हुई हैं। इनमें एक ट्रिपल मर्डर शामिल है। सभी मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, आठ-आठ हत्याओं से दहला सूबा
बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, आठ-आठ हत्याओं से दहला सूबा

पटना [जागरण टीम]। बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर एक ट्रिपल मर्डर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्‍याएं कर दी गई हैं। बक्‍सर में दो बच्चों संग मां को धारदार हथियार से काट डाला गया तो पूर्वी चंपारण में दो लोगों की चाकू गोदकर हत्‍या कर दी गई। उधर, नालंदा में भी एक युवक की पीट'पीटकर हत्‍या कर दिए जाने की बात सामने आई है। अररिया व भोजपुर में भी एक-एक हत्या कर दी गई है।

बक्‍सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बंशवर में पारिवारिक विवाद में एक महिला और उसके दो मासूम बच्‍चों की काटकर हत्‍या कर दी गई। वारदात को मृतक महिला दुर्गा देवी के  देवर ने अंजाम दिया। मारे गए बच्‍चों की उम्र क्रमश: आठ व छह साल बताई जा रही है। घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है। हत्‍या का आरोपी फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में करोड़ों की अवैध शराब बरामद, 10 तस्‍कर गिरफ्तार

उधर, पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में दो युवकों को चाकूओं से गोदकर मार डाला गया। हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद शवों को तीन किलोमीटर की दूरी में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। उनकी बाइक भी दूर फेंक दी। नालंदा में हुई एक अन्‍य वारदात में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

अररिया में भी सदर अस्पताल के सामने संवेदक चन्दन अभिषेक की पत्नी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है।भोजपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में भी एक किसान राजेंद्र यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: अपने धर्म के अनुसार पति का अंतिम संस्कार करना चाहती थीं पत्नियां, ऐसे सुलझा विवाद