विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पप्पू यादव ने नीतीश को ललकारा, हिम्मत हो तो लालू की संपत्ति की जांच करा लें

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2016 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2016 10:07 PM (IST)

जन अधिकार पार्टी के नेता और सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को खुली चूनौती देते हुए कहा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वो बार-बार बेमानी संपत्ति की जांच करने की बात कह रहे हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो लालू यादव की संपत्ति की जांच करा लें।

पपपू यादव ने कहा कि किसी बात को बार-बार कहना और उसपर अमल करना अलग-अलग बातें हैं। अगर नीतीश कुमार में इतनी ही हिम्मत है तो वो सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की संपत्ति की जांच करें और बिहार की जनता को बताएं कि एक चपरासी के परिवार से होने की बात करने वाले लालू प्रसाद के पास इतनी संपत्ति कहां से आ गई?

पप्पू यादव ने नीतीश से बिहार के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों के साथ-साथ प्रवक्ताओं की भी संपत्ति जांच कर उसे सार्वजनिक करने की मांग की है।

पप्पू ने कहा - लालू को नोटबंदी का विरोध करने का अधिकार नहीं

पप्पू यादव ने लालू प्रसाद पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें नोटबंदी का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर से नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करने वाले लालू को पहले ये बताना चाहिए कि उनके पास कितनी संपत्ति है?

उन्होंने कहा कि चपरासी के परिवार का कहने वाले लालू प्रसाद के पास पटना से लेकर अन्य शहरों में कितनी संपत्तियां हैं इसका वो खुलासा करें, उसके बाद नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन करें। पप्पू यादव ने बाबा रामदेव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लालू प्रसाद के घर आकर पीएम मोदी से बात कराकर नोटबंदी का विरोध करने के मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।

पढ़ें - पप्पू यादव का CM नीतीश पर तंज, पिकनिक पार्टी है निश्चय यात्रा

'विधायकों की संपत्ति की जांच कराएं मुख्यमंत्री'

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि वो बिहार के विधायकों के बेमानी संपत्ति की जांच कराएं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ये जांच कर उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए कि विधायक बनने से पहले उनके पास कितनी संपत्तियां थी और विधायक बनने के बाद आज की तारीख में उनके पास कितनी संपत्तियां हैं।

कहा - ममता बैनर्जी की ईमानदारी पर शक नहीं

पप्पू यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बायन पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ईमानदारी पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो उनकी पार्टी के खातों की जांच करा ले लेकिन ममता बनर्जी की ईमानदारी को लेकर कोई सवाल खड़ा करना कहीं से स्वीकार्य नहीं है।

पढ़ें - नोटबंदी पर पप्पू यादव का बयान : ATM से पैसे ना निकलें तो लगा दो आग

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के 22 करोड़ दिहाड़ी मजदूरों की हालात खराब हो गई है और वो 2 जून की रोटी के लिए तरस गए हैं। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी नोटबंदी के खिलाफ 20 दिसंबर को रेल का चक्का जाम करेगी और 22 दिसंबर को बिहार में सड़क जाम करेगी।

न गाया है और न ही गाऊंगा राष्ट्रगान : पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद पप्पू यादव ने हाजीपुर प्रखंड के चकमकरंद हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खुले मंच से विवादास्पद बयान दिया। यह कह डाला कि आज तक न तो उन्होंने राष्ट्रगान गाया है और न गाएंगे, क्योंकि जन-गण-मन अधिनायक जय... गीत जॉर्ज पंचम को खुश करने के लिए गाया गया था। कोई दूसरा व्यक्ति हमारे देश का भाग्य विधाता कैसे हो सकता है?

कैशलेस सिस्टम नहीं है बल्कि ब्रेनलेस सिस्टम है

इससे पूर्व सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सात जनम में भी कैशलेस देश नहीं बन सका, क्योंकि यहां की 90 फीसद अर्थव्यवस्था गांव से जुड़ी है। यह कैशलेस सिस्टम नहीं है बल्कि ब्रेनलेस सिस्टम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।