विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना सेक्स रैकेट: गिरफ्तार निखिल गया जेल, मच्छरों संग गुजरी पहली रात

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Sat, 18 Mar 2017 10:17 PM (IST)

एसी कमरे में दिन-रात रहने वाले निखिल प्रियदर्शी की शुक्रवार की रात बेउर जेल में मच्छरों के बीच बीती। जेल प्रशासन ने उसके साथ आम कैदी की तरह व्यवहार किया।

पटना सेक्स रैकेट: गिरफ्तार निखिल गया जेल, मच्छरों संग गुजरी पहली रात
पटना सेक्स रैकेट: गिरफ्तार निखिल गया जेल, मच्छरों संग गुजरी पहली रात

पटना [जेएनएन]। बिहार के एक पूर्व मंत्री की बेटी के यौन शोषण, दुष्कर्म और सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी निखिल प्रियदर्शी को शुक्रवार को बेउर जेल भेज दिया गया। उत्तराखंड से गिरफ्तार निखिल और उसके पिता रिटायर्ड आइएएस कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा को शुक्रवार को पटना की अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। दोनों ने आम कैदी की तरह मच्छरों के बीच रात गुजारी। 

कभी वातानुकूलित घर से लग्जरी गाडिय़ों में सफर करने वाले निखिल प्रियदर्शी व उसके पूर्व आइएएस पिता की पूरी रात आदर्श केंद्रीय कारागार, बेउर के आमद वार्ड में मच्छरों के बीच बीती। देर शाम बेउर जेल पहुंचे दोनों आरोपियों को जिस वार्ड में रखा गया है, वहां पहले से ही 35 कैदी मौजूद हैं। कारागार प्रशासन की ओर से दोनों को भोजन में जेल की बनी रोटी, बंद गोभी व आलू की सब्जी के साथ दाल परोसी गई। दोनों ने जेल का ही खाना खाया।

यह भी पढ़ें:  SEX SCANDAL: निखिल ने माना, मुकदमा दर्ज होने के बाद भागना थी भूल

कारागार प्रशासन की ओर से उन्हें विशेष सुविधा नहीं दी दी गई। दोनों को अपने साथ सिर्फ दवा ले जाने की छूट दी गई है। कारागार प्रशासन जेल में बंद अन्य कैदियों से उनकी सुरक्षा के लिए अलग से बैरक उपलब्ध कराएगा। वहीं देर रात निखिल के पिता ने तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उसे इलाज के लिए जेल अस्पताल लाया गया। जहां जांच और दवा देकर उसे वापस आमद वार्ड में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  SEX RACKET: निखिल के पिता ने कहा, मैं नहीं जानता पीडि़ता को