यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयललिता के निधन पर नीतीश ने जताई संवेदना, बिहार में राजकीय शोक
तमिलनाडु की सीएम जयललिता का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के सीएम सहित सूबे के कई नेताओं ने संवेदना प्रकट की है। सरकार ने बिहार में एक दिन ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सूबे के तमाम नेताओं ने शोक जताया है। राज्य सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के शोक की घोषणा की है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने उनके निधन को दुखद बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। साथ ही बिहार में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
इस मायने में सीएम नीतीश की राह पर चल रहीं थीं जयललिता, जानिए
शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, पूर्व बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगलवार पांडेय आदि भी शामिल हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 5, 2016